जारी प्रखंड कार्यालय परिसर में आज जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा एवं अंचल अधिकारी श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 26 मामलों का समाधान मौके पर ही त्वरित रूप से कर दिया गया, जो प्रशासन की तत्परता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आवेदनों का वर्गीकरण इस प्रकार रहा: 1.पेंशन से संबंधित – 02…
Author: Shiwam Keshri
जारी प्रखंड परिसर में आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था। शिविर की शुरुआत पंचायत सेवक श्री विनोद उरांव के रक्तदान से हुई, जिन्होंने पहला यूनिट रक्त दान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया। कुल तीन यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे निकटतम ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा और अंचल अधिकारी श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता भी…
चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के टिनटागर गांव में पारिवारिक हिंसा का एक मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद अपनी जान बचाने के लिए महिला रात भर गांव में ही किसी अन्य घर में रुकी।सुबह होते ही महिला ने चैनपुर बीडीओ यादव बैठा को इस घटना की जानकारी दी। बीडीओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना…
डुमरी (गुमला)। प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इस वर्ष डुमरी प्रखंड अंतर्गत परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 सह परिवार कल्याण दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह विशेष जनजागरूकता अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनों को परिवार नियोजन की स्थायी व अस्थायी विधियों की जानकारी देना तथा जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझाना है।…
चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर में आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के आदेशानुसार एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था।जांच के दौरान, दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी गई। इसके साथ ही, सभी वाहन चालकों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि वे अपने वाहन से संबंधित सभी आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र,…
सावन माह की पावन शुरुआत के अवसर पर डुमरी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर टांगीनाथ धाम विकास समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाबा टांगीनाथ को विधिवत जलाभिषेक कर सावन मास का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में डुमरी थाना प्रभारी श्री अनुज कुमार तथा डुमरी अंचल अधिकारी श्री रामप्रवेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यगण भी कार्यक्रम में मौजूद थे। बाबा को जल अर्पण करने के पश्चात भक्तों ने…
शुक्रवार को संतृप्ता अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया डुमरी के द्वारा साख फाउंडेशन के सहयोग से प्रखंड के डुमरी पंचायत में लगाया शिविर, जहां शाखा प्रबंधक बबलु कुमार द्वारा ग्रामीणों को पीएम जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, KCC लोन जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और कहा लोन लेने के लिए दलालों के चक्कर में ना आयें, सीधे बैंक से मिले. साथ ही मौके पर नया जन धन खाता 03, सुरक्षा बीमा 03, जीवन ज्योति बीमा 06, अटल पेंशन 04 और KCC आवेदन 04 हुआ. इसके अलावा…
Gumla News : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में SDO सदर राजीव नीरज के द्वारा आज सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण अनियमितताएं पाई गईं, जिनपर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नालियों एवं प्रमुख स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर अथवा अन्य कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं किया गया है। अस्पताल परिसर में प्रत्येक दिन दो बार सफाई किए जाने का निर्देश है, किंतु मौके पर सफाई की कोई उपस्थिति नहीं दिखी। इसके अतिरिक्त, रसोईघर के बाहर का क्षेत्र भी…
Gumla News : नान्दो देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर, विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव अभिमन्यु जायसवाल, संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद, राजेश केसरी, समिति सदस्य उमेश ताम्रकार तथा अभिभावक प्रतिनिधि सुभाष ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह आध्यात्मिक कृत्य गुरु पूर्णिमा के निहितार्थों को प्रतिध्वनित करता था। इस अवसर पर, संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में जीवन में गुरु की अपरिहार्य भूमिका पर…
चैनपुर, 10 जुलाई: आज गुरुवार को चैनपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 37 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया, जिससे फरियादियों को काफी राहत मिली। जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। प्राप्त आवेदनों में पेंशन संबंधी 4, राशन कार्ड संबंधी 3, आय प्रमाण पत्र के लिए 10, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 9 और जाति प्रमाण पत्र के लिए भी 9 आवेदन शामिल थे। इसके अतिरिक्त, पंजी-2 सुधार के लिए 1, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र के लिए 2 और जन्म प्रमाण…
गुमला: ग्राम आमतीपानी, नीचे लोदापाठ निवासी कुशल भगत की असामयिक मृत्यु दो माह पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत बीमित थे। आज बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिशुनपुर के माध्यम से उनके नामिनी विमला भगत को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की मृत्यु दावा राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक, बीपीएम, बीसी एवं सीसी की उपस्थिति रही। दावा प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया गया, जो बीमा योजना के प्रति जन-विश्वास को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक सरल, सुलभ और अल्प…
गुमला: दिनांक 9 जुलाई 2025 को सदर अस्पताल गुमला में फाइलेरिया प्रभावित दिव्यांगजन हेतु विशेष दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया जिसमें पिरामल फाउंडेशन द्वारा भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध रूप से प्रमाणन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस शिविर में जिले के सभी प्रखंडों से फाइलेरिया प्रभावित मरीजों की उपस्थिति रही। शिविर के दौरान कुल 481 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 319 मरीजों को उसी दिन चिकित्सा बोर्ड द्वारा प्रमाणित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी…
गुमला जिले में संचालित दक्षिणी छोटागपुर प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप टूर्नामेंट के अंतर्गत बालक वर्ग के अंडर 15 एवं अंडर 17 तथा बालिका वर्ग के अंडर 17 के सभी 10 लीग मैच समाप्त होने के उपरांत गुमला जिला ने सभी श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है । सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले टीम के विवरण निम्न हैं । ⚽ अंडर 15 बालक वर्ग स्थान : जुबली स्टेडियम, संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय गुमला प्रथम सेमीफाइनल रांची vs लोहरदगा द्वितीय सेमीफाइनल गुमला vs खूंटी ⚽ अंडर 17 बालक वर्ग स्थान : हॉस्टल मैदान, संत इग्नेसियस…
गुमला: आज गुरुवार को उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटी (RSETI) सलाहकार समिति की समीक्षात्मक बैठक आरसेटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त द्वारा निदेशक आरसेटी को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सूची (Training Calendar) को सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत भवनों एवं जिला समाहरणालय परिसर में प्रदर्शित किया जाए, जिससे ग्रामीणों को समय पर प्रशिक्षण की जानकारी मिल सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश…
सावन के पावन महीने में अगर आप शिव की साक्षात उपस्थिति को महसूस करना चाहते हैं, तो झारखंड के गुमला जिले में स्थित टांगीनाथ धाम आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और रहस्यमयी वातावरण के बीच बसा यह स्थल शिवभक्तों के लिए एक जीवंत चमत्कार है, जहां आज भी जमीन में गड़ा त्रिशूलनुमा फरसा हजारों वर्षों से जंग रहित है। त्रिशूल या फरसा? जहां धरती को चीर शिव स्वयं विराजमान हैं इस पर्वत पर मौजूद लोहे का चमत्कारी फरसा, जिसे स्थानीय भाषा में टांगी कहा जाता है, आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र…
चैनपुर : चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कातिंग पंचायत के नंदवाल गांव में खुले घूम रहे छह घोड़ों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ये घोड़े खेतों में चरकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। किसानों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई।सूचना मिलते ही चैनपुर रेंजर जगदीश राम, वनपाल चंद्रेश उरांव, सहित वन कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि ये घोड़े ग्राम नंदवाल के ही निवासी रूडोल्फ मिंज, पिता सुधीर मिंज द्वारा पाले जा रहे थे।…
गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार दिनांक 08 जुलाई 2025 को रात्रि 08:45 बजे से 10:30 बजे तक मंडल कारा, गुमला का औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान संचालित किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला राजीव नीरज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला द्वारा किया गया। निरीक्षण दल में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, अंचलाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, थाना प्रभारी गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं काराधीक्षक, मंडल कारा गुमला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुलिस बल की उपस्थिति में महिला वार्ड की…
उप विकास आयुक्त श्री दिलेश्वर महतो के द्वारा घाघरा प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकास कार्य योजनाओं की निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में राजकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोटाम्बी में अध्यनरत बच्चों से उप विकास आयुक्त रूबरू हुए बच्चों से पठन-पाठन के बारे में पूछे साथ ही विद्यालय के बच्चों से बच्चों को दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में मैं भी जानने का प्रयास किए। बच्चों से रूबरू के क्रम में तीसरा कक्षा के बच्चों से पांच फलों का नाम भी पूछे, पूछे जाने पर बच्चों के द्वारा फटाफट फलों का नाम बताया गया इसी कड़ी में दसवीं के…
बिना हेलमेट चलने वाले 25 वाहन चालकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी ₹15,000 की दंड राशि वसूली, सुरक्षित यातायात व्यवहार पर दिया गया जोर गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के निर्देशानुसार बुधवार को रायडीह थाना के सामने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के साथ दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इस अभियान का संचालन मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में किया गया।वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले कुल 25 मोटरसाइकिल चालकों को चिन्हित किया गया और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु रोड सेफ्टी…
बिशुनपुर (गुमला) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर एसएस हाई स्कूल जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात बॉक्साइट लदे ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे तीन मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में एक मवेशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक मवेशियों को रौंदता हुआ निकल गया। यह मवेशी बिशुनपुर के किसान विनोद बड़ाई के बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों…
