अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
जारी प्रखंड परिसर में आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।
शिविर की शुरुआत पंचायत सेवक श्री विनोद उरांव के रक्तदान से हुई, जिन्होंने पहला यूनिट रक्त दान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया। कुल तीन यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे निकटतम ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा और अंचल अधिकारी श्री दिनेश प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “रक्तदान एक महान सेवा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जीवन बचाने का सशक्त माध्यम भी है।” दोनों अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को हरसंभव समर्थन देने की बात कही।

