अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
शुक्रवार को संतृप्ता अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया डुमरी के द्वारा साख फाउंडेशन के सहयोग से प्रखंड के डुमरी पंचायत में लगाया शिविर, जहां शाखा प्रबंधक बबलु कुमार द्वारा ग्रामीणों को पीएम जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, KCC लोन जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और कहा लोन लेने के लिए दलालों के चक्कर में ना आयें, सीधे बैंक से मिले.
साथ ही मौके पर नया जन धन खाता 03, सुरक्षा बीमा 03, जीवन ज्योति बीमा 06, अटल पेंशन 04 और KCC आवेदन 04 हुआ. इसके अलावा साख फाउंडेशन के ट्रेनर विवेक कुमार केशरी द्वारा बैंक से संबंधित अनेक जानकारी दी और बताया गया कि जिलेभर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम और पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है, मौके पर बैंक ऑफ इंडिया की टीम, साख फाउंडेशन के ट्रेनर विवेक कुमार, बैंक बीसी और JSLPS बैंक सखी सहित ग्रामीण मौजूद थे

