अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
उप विकास आयुक्त श्री दिलेश्वर महतो के द्वारा घाघरा प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकास कार्य योजनाओं की निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में राजकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोटाम्बी में अध्यनरत बच्चों से उप विकास आयुक्त रूबरू हुए बच्चों से पठन-पाठन के बारे में पूछे साथ ही विद्यालय के बच्चों से बच्चों को दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में मैं भी जानने का प्रयास किए। बच्चों से रूबरू के क्रम में तीसरा कक्षा के बच्चों से पांच फलों का नाम भी पूछे, पूछे जाने पर बच्चों के द्वारा फटाफट फलों का नाम बताया गया इसी कड़ी में दसवीं के बच्चों के साथ भी कुछ इसी तरह के सवाल मनुष्य के पांच तंत्र का नाम पूछे साथ ही नवी के बच्चियों से गणित से संबंधित फॉर्मूला के बारे में पूछा गया। विद्यालय में स्थित पाकशाला का भी निरीक्षण किया । तत्पश्चात सूरजपुर पंचायत में स्थित 16 एकड़ में लगे बागवानी का निरीक्षण किया गया जिसे देखकर विकास आयुक्त के द्वारा सराहा गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा घाघरा में स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण किया जिसमें अस्पताल के डायलिसिस सेंटर, मातृत्व विभाग से संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। घाघरा पंचायत के मुखिया श्री योगेंद्र भगत जी एवं पंचायत सचिव से भी पंचायत में चल रहे योजना एवं धान बीज वितरण की जानकारी ली साथ ही घाघरा स्थित राशन डीलर श्री विश्वनाथ प्रसाद साहू के जन वितरण प्रणाली की दुकान का भी निरीक्षण किया और समय पर राशन वितरण और साफ सफाई पर ध्यान देने की बातें कहीं उसके पश्चात प्रखंड सभागार में उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की और प्रखंड में जो भी विकास योजनाएं चल रही है या अधूरी पड़ी है उसे पर जल्द से जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार,बीपीओ बेबी कुमारी, आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, रोजगार सेवक संतोष उरांव इत्यादि उपस्थितथे।


