चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कुरुमगढ़ मोड़ के पास थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहनों को रोककर भागते दिखे। इस अभियान में थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के साथ एएसआई नंदकिशोर कुमार और थाने के अन्य जवान भी मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, वाहनों की गति पर लगाम लगाना और अपराध…
Author: Shiwam Keshri
चैनपुर: गुमला से डुमरी जा रही एक कार आज चैनपुर अनुमंडल आवास परिसर के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी और एक पेड़ से टकरा गई। यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक और उनके साथी की जान बच गई। उन्हें इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, मोड़ पर कार को संभालना मुश्किल हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर लगते ही एयरबैग खुल गए, जिसने यात्रियों को गंभीर चोटों से बचाया।घटना…
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार, जिले के सभी वरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी द्वारा आज डुमरी प्रखंड अंतर्गत खेताली पंचायत का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में श्रीमती कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली , आवास योजनाएं एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी…
उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार गुमला जिले में आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री लव कुमार गुप्ता ने किया। अभियान के तहत सबेकर रेस्टोरेंट, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल (सिसई रोड), होटल राज (मेन रोड), फन फूड, ब्लूम रेस्टोरेंट (थाना चौक), होटल स्वाद, चुलानी रेस्टोरेंट (लोहरदगा रोड), गोविंद स्टोर, लकी स्टोर (पटेल चौक) तथा रुचि स्वीट्स (जयपुर रोड) जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑन-द-स्पॉट खाद्य सैंपल की जांच की गई। जांच में सबेकर होटल, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल, होटल राज, फन फूड और…
गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिला अंतर्गत सभी PVTG(विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) पंचायतों में विशेष आधार पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य PVTG समुदाय के प्रत्येक नागरिक का आधार पंजीकरण कराना तथा उनसे संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। आज दिनांक 16 जुलाई से प्रारंभ हुए यह विशेष शिविर जिले के सभी प्रखंडों में चिन्हित पंचायत भवनों में आयोजित किए जा रहे हैं, जो आगामी 31 जुलाई 2025 तक संचालित रहेंगे। इन शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।…
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज द्वारा सिसई प्रखंड अंतर्गत छारदा पंचायत का क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अबुआ आवास योजना एवं पंचायत भवन का जायजा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण व्यवस्था, उपस्थिति पंजी एवं किचन की स्वच्छता की जांच की। साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। PDS दुकान का निरीक्षण करते हुए SDO ने राशन…
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार नगर परिषद, गुमला द्वारा आज साप्ताहिक बाजार टांड़ क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत JCB मशीन की सहायता से बाजार क्षेत्र में जमी गंदगी, कचरा एवं अतिक्रमित मलबों की सफाई की गई। नगर परिषद की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करते हुए आमजन से भी स्वच्छता में सहयोग की अपील की गई। उपायुक्त द्वारा नगर परिषद को नियमित रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके। D
चैनपुर प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा की अध्यक्षता में बूथ लेवल अधिकारियों और प्रखंड के सभी सचिवों व कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के लिए नया पहचान पत्र के आवेदन की प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करना था।प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ और कर्मियों को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और मौजूदा मतदाताओं की जानकारी को अद्यतन करने के महत्व पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का…
चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को छतरपुर मोड़ के समीप थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में एएसआई नंदकिशोर कुमार और थाने के अन्य जवान भी मौजूद थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक अपने वाहनों को रोककर अभियान से बचने की कोशिश करते दिखे।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर चलाया जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, वाहनों की गति पर लगाम लगाना और अपराध…
डुमरी प्रखंड अंतर्गत खेतली पंचायत के लवाबार गांव में मुख्य मार्ग पर बना बड़ा पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल से होकर बड़े वाहन अब गुजर नहीं सकते, जबकि छोटे वाहन भी जोखिम में चल रहे हैं। खासकर स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर अभिभावकों के मन में हर रोज डर बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण कमलेश इंदवार ने बताया कि पुल की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि अब बड़े वाहन आर-पार नहीं हो पा रहे हैं। गांव के…
आकांक्षी प्रखंड डुमरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने फीता काटकर कुपोषण उपचार केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र स्वास्थ्य विभाग और द हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगा और क्षेत्र में कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।उद्घाटन समारोह में समस्त अधिकारी गण और द हंस फाउंडेशन के राज्य अधिकारी मौजूद थे। द हंस फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शिशुपाल मेहता और प्रोजेक्ट मैनेजर स्वामी विवेकानंद ने बताया कि इस केंद्र में 0 से 5 वर्ष के अति गंभीर कुपोषित बच्चों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार…
खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक विशेष जांच अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने किया। यह अभियान चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड, एमएलए रोड और कुरुमगढ़ रोड स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में चलाया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, कोटपा अधिनियम के तहत स्कूल परिसरों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के सैंपल एकत्र किए गए, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए, उनमें शामिल हैं महावीर होटल…
सावन माह के पहले सोमवार को चैनपुर सहित डुमरी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक और पवित्र स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा के दरबार में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से वातावरण को शिवमय बना दिया चैनपुर दूर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर एवं अल्बर्ट एक्का चौक स्थित महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों भी लंबी कतार लगी रही लगातार हो रहे बारिश के बावजूद भक्तों में बाबा को जल चढ़ाने के प्रति उत्साह देखा गया श्रावणी सोमवार को…
चैनपुर थाना परिसर में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार सवारी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर थाने की बाउंड्री में जा घुसा। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन कुरूमगाड़ की ओर से आ रहा था और अत्यधिक गति के काफी घुमान के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया।यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर चोट नहीं आई।पिकअप वैन सीधे थाना परिसर में लगी कंटीली तार की बाड़ में जा घुसा।वाहन चालक की पहचान गाड़ाटोली बेसना पाठ निवासी सुबोध असुर पिता सुधीर असुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि…
चैनपुर अनुमंडल के कुरूमगाड़ वन क्षेत्र के डुमरी प्रखंड कोठी लुचुतपाठ में अवैध रूप से बॉक्साइट खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक जेसीबी और एक बारह चक्का ट्रक जब्त किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि लुचुत पाठ में जेसीबी की मदद से अवैध बॉक्साइट ढुलाई की जा रही है। इस सूचना के सत्यापन के लिए डीएफओ अहमद बेलाल और चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में कुरूमगाड़ वन क्षेत्र के…
सावन मास की शुरुआत को लेकर डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में शनिवार को गुमला एसपी तथा एसडीपीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान Si मनोज कुमार, टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्य और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। श्रावण मास में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा टांगीनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसको लेकर सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग स्थल, कावड़ियों के लिए रूट मैप,…
गुमला: मारवाड़ी युवा मंच गुमला के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में अखिलेश कुमार ने स्वेच्छा से AB पॉजिटिव रक्त दान किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से कई फायदे होते हैं। वे स्वयं हर तीन महीने पर नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं।रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे रक्तदान शिविरों का आयोजन कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि रक्त की हर बूंद अनमोल है और यह किसी की जान बचा…
चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एक समीक्षा बैठक की। यह बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य पीडीएस दुकानों के संचालन में पारदर्शिता और सुविधा लाना था।बैठक में बीडीओ यादव बैठा ने सभी पीडीएस दुकानदारों से गहनतापूर्वक विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। इसमें राशन कार्ड में लाभार्थियों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीएचएच और एएवाई राशन कार्ड के वितरण प्रतिशत, ग्रीन राशन कार्ड के वितरण प्रतिशत, तथा चीनी, नमक, सोना सोबरन धोती, साड़ी और लुंगी के वितरण की स्थिति शामिल…
चैनपुर प्रखंड के स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को अपने शिक्षकों और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में स्थानीय सरकारी कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और उनके महत्व से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान, बच्चों ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, चैनपुर थाना परिसर, और पोस्ट कार्यालय का दौरा किया। शिक्षकों ने प्रत्येक कार्यालय के कार्यों और वहां कार्यरत अधिकारियों की भूमिकाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सभी कार्यालयों का अवलोकन किया और अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए उत्सुकता से प्रश्न भी पूछे।इस भ्रमण…
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के सभी वरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित योजनाओं और स्थानीय संस्थागत संरचनाओं का नियमित रूप से भ्रमण कर जमीनी स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी द्वारा डुमरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने डुमरी प्रखंड के पंचायत भवन, आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की तथा कई स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं संसाधन व्यवस्था को दुरुस्त करने…
