गुमला, जिला के डुमरी प्रखंड अंतर्गत जुर्मु गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दुखद घटना में आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय बीरतीला तिर्की की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह गांव के बाहर अपने मवेशियों को चरा रही थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान एक तेज बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और मुखिया को दी। सूचना मिलने…
Author: Shiwam Keshri
चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड की बामदा पंचायत में, लोकपाल सहवान शेख ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत चल रही सभी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने विशेष रूप से बामदा के पकनी, जयरागी और चन्दगो गाँवों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण में शामिल अधिकारी निरीक्षण के दौरान, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ) कांति कुमारी, बामदा पंचायत के मुखिया सीताराम मुंडा, कनीय अभियंता संदीप तिवारी और संजय उरांव, सहायक अभियंता सुमित खलखो और रोजगार सेवक अर्जुन मंडल भी मौजूद थे। लोकपाल सहवान शेख ने योजनाओं की भौतिक जांच कर काम की गुणवत्ता…
गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में नियमित रूप से जनशिकायत निवारण दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चैनपुर एवं सिसई प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में भी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। चैनपुर प्रखंड में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेंशन, दाखिल-खारिज, जन्म प्रमाण पत्र, पंजी-2 सुधार, मकान क्षति मुआवजा, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और फसल क्षति मुआवजा से जुड़े मामले शामिल रहे। इनमें से 18 मामलों का निपटारा वहीं तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है। सिसई प्रखंड में 15 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें पेंशन, जन्म-मृत्यु…
जारी:- जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान मालवाहक वाहनों एवं पिकअप वाहनों की गहन जांच की गई। जाँच के क्रम में वाहन मालिकों और चालकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ – बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं टैक्स आदि की जाँच की गई। दस्तावेज़ों की अनुपस्थिति एवं त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का पालन नहीं करने पर कुल 64,000 रुपये दंड राशि के रूप में वसूले गए। साथ ही चालकों और वाहन मालिकों…
चैनपुर: शारदीय नवरात्र की तैयारी को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर, चैनपुर में केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भूषण प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से समिति का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में यमुना प्रसाद केशरी तथा संरक्षक मंडल में रघुनादन प्रसाद, राजेशरण भगत, रामगुलाम सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद और त्रिभुवन प्रसाद शामिल किए गए। सलाहकार समिति में कृष्णा प्रसाद, मुकेश प्रसाद, संतोष प्रसाद केशरी {MLAरोड} एवं संतोष प्रसाद केसरी { प्रेम नगर } का चयन हुआ। वहीं निगरानी…
गुमला: जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने अरमाई बाईपास रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों पर लगाम लगाना था। जांच के दौरान, बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चालकों से लेकर बड़े मालवाहक वाहनों, जैसे ट्रक, हाइवा, कंटेनर और ट्रेलर, तक की गहनता से पड़ताल की गई। अधिकारियों ने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, परमिट और टैक्स की बारीकी से जांच की। अभियान के दौरान, ओवरलोडिंग की भी विशेष जांच…
गुमला : आज सोमवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, पालकोट में प्रखंड विकास पदाधिकारी किनाध्यक्षता में जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पेंशन से संबंधित 3, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 1 तथा मईया सम्मान योजना से संबंधित 4 आवेदन शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों में से 7 का त्वरित निस्तारण स्थल पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदन प्रक्रियाधीन है
गुमला बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 03/25 में नामजद अभियुक्त हरेंद्र उरांव उर्फ हर उरांव (पिता – बोलवा उरांव, ग्राम – सातो नवा टोली, थाना – बिशुनपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 190 (लोक सेवक द्वारा पद का दुरुपयोग), 191(2) व 191(3) (झूठी गवाही व झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करना) तथा 109 (आपराधिक षड्यंत्र/उकसावे) के तहत दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने…
जारी प्रखंड में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) अब पूर्ण रूप से कार्यशील हो चुका है। रविवार को यहाँ पहली बार सुरक्षित प्रसव हुआ और एक नवजात शिशु का जन्म हुआ। गौरतलब है कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया था कि भवन बनने के बावजूद केंद्र की सेवाएँ सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही थीं। इस पर उन्होंने तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लगातार मॉनिटरिंग करते हुए केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। नतीजतन अब यह पीएचसी पूरी तरह से फंक्शनल हो चुका है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र में 2…
जारी-सीकरी पंचायत अंतर्गत अंबा टोली गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण इन दिनों विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंबा टोली गांव में एनआरपी फंड से करीब 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही संबंधित विभागीय अधिकारी इसकी निगरानी कर…
चैनपुर बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से चैनपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं को ‘पोषण भी – पढ़ाई भी’ कार्यक्रम अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नयमन कुजूर पुस्तकालय में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और पर्यवेक्षिका अंजलि वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रखंड की कुल 138 आंगनबाड़ी सेविकाओं को तीन बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 18 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को बच्चों को पढ़ाने के नए रोचक तरीकों…
चैनपुर प्रखंड सभागार में दो दिनों तक चले एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में यानी पेशा कानून के प्रावधानों पर गहन चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण चैनपुर मुखिया शोभा देवी एवं ट्रेनरों द्वारा का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और ज़िम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।यह कार्यक्रम 10 पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान, प्रतिभागियों को पेशा कानून के तहत ग्राम सभा के महत्व, उसके अधिकार, और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षकों ने बताया कि पेशा…
Gumla News: चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर में संचालित पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार की खुलेआम गुंडागर्दी। तुगलकी फरमान ग्रामीणों को सौ रु से कम का पेट्रोल नहीं देने का पोस्टर चिपका कर किया फरमान जारी। चैनपुर प्रखंड के छतरपुर निवासी अमित तिर्की ने रविवार को चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर 100 रु से कम का ग्रामीणों को पेट्रोल नहीं देने पर पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कीया है। सवाल करने पर पत्रकार से किया मारपीट लिखित आवेदन के बाद पेट्रोल पंप बंद कर हुआ फरार थाना में लिखित आवेदन के आलोक में…
गुमला। झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। 20 से 31 अगस्त तक भूटान में होने वाली सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में सात खिलाड़ी झारखंड से जगह बनाने में सफल रहीं। इनमें से पाँच गुमला जिले की हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। गुमला आवासीय केंद्र की सूरज मुनि कुमारी, एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, विनीता होरो और वीणा कुमारी का चयन हुआ है। इनके साथ हजारीबाग की अनुष्का कुमारी और रांची की दिव्यानी लिंडा भी टीम में शामिल हुई हैं। कोच वीणा केरकेट्टा ने…
गुमला। रविवार को गुमला शहर में चेहल्लुम का पर्व पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग विशाल जुलूस में शामिल हुए। खास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज सुनाई दी तथा हर जगह साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। दोपहर करीब 4 बजे शुरू हुआ जुलूस आजाद बस्ती से निकलकर इस्लामपुर, हुसैन नगर, बाबर गली, थाना रोड, आंबेडकर नगर, खड़िया पाड़ा, चांदनी चौक, बाजारटांड़, सिसई रोड, टावर चौक होते हुए गांधी नगर मोड़ तक पहुँचा। इसके बाद लोहरदगा रोड, महावीर…
गुमला:- बिशुनपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेती में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि समारोह समाप्त होने के बाद भी तीन दिनों तक झंडा विद्यालय प्रांगण में लटका रहा। शिक्षक की इस चूक को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि तिरंगे का अपमान है। ध्वज संहिता के अनुसार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही झंडा फहराने की अनुमति है। शाम ढलते ही झंडे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखना अनिवार्य होता…
गुमला (भरनो): भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा गांव में स्थित सरना मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय अंतर-ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का 38वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट ग्रामीण विकास युवा क्लब, कुसुम्बाहा द्वारा आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट के समापन समारोह में विधायक जिग्गा सुसारन होरो मुख्य अतिथि और प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। फाइनल मुकाबला सरना युवा क्लब, मलगो और झारखंड गोल्डन युवा क्लब, सियांग के बीच खेला गया। निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं…
गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा का 15 अगस्त की शाम को तीन लड़कों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस की तत्परता से कार्रवाई करते हुए छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। छात्रा उन लड़कों को नहीं जानती थी, लेकिन वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर डुमरी थाना क्षेत्र के बीरी गांव ले गए। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर छात्रा उनके चंगुल से भाग निकली और पास के एक…
चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही भक्तजन मंदिर की सजावट में जुटे रहे। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग और फूलों से सजाया गया था। रात 12 बजे बाल गोपाल के जन्म के बाद पूरे परिसर में उल्लास का माहौल छा गया। भक्तों ने आरती और पूजा-अर्चना करने के बाद भक्ति संगीत और कीर्तन का आनंद लिया। मंदिर में पारंपरिक झूला भी सजाया गया था, जिसमें जन्म के बाद श्रीकृष्ण को झुलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने…
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड के दुर्गा मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। सुबह से ही श्रद्धालु भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की झांकियां और सांस्कृतिक नृत्य रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा रानी और श्रीकृष्ण का वेश धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंच पर जब कृष्ण स्वरूप में बच्चों ने माखन-चोरी और बांसुरी वादन की झलक दिखाई तो पूरा माहौल…
