Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आज से गुमला में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान
#Trending

आज से गुमला में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान

Shiwam KeshriBy Shiwam KeshriJuly 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार गुमला जिले में आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री लव कुमार गुप्ता ने किया।

अभियान के तहत सबेकर रेस्टोरेंट, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल (सिसई रोड), होटल राज (मेन रोड), फन फूड, ब्लूम रेस्टोरेंट (थाना चौक), होटल स्वाद, चुलानी रेस्टोरेंट (लोहरदगा रोड), गोविंद स्टोर, लकी स्टोर (पटेल चौक) तथा रुचि स्वीट्स (जयपुर रोड) जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ऑन-द-स्पॉट खाद्य सैंपल की जांच की गई। जांच में सबेकर होटल, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल, होटल राज, फन फूड और होटल स्वाद से लिए गए पनीर, रसगुल्ला और पेड़ा के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे।

हालांकि, मां की रसोई से लिए गए पनीर के नमूने में खराबी पाई गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 750 ग्राम खराब पनीर जब्त किया गया। साथ ही स्वच्छता की कमी, लाइसेंस न होने और एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के उल्लंघन* के कारण प्रतिष्ठान पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया।

इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रतिष्ठानों में “तेल, चीनी और नमक का सेवन धीरे-धीरे कम करें तथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग के जोखिम को कम करें जैसे संदेश वाले बैनर लगाए गए, जिससे आमजन में बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैल सके।

इस विशेष निरीक्षण अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार एवं सूरज कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

RECENT ADDA.

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

देश में नहीं है गैस और ईंधन की किल्लत, विपक्ष फैला रहा है प्रायोजित अफवाह : संजय सेठ

March 14, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

March 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.