Author: Shiwam Keshri

चैनपुर में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम अनुमंडल पुस्तकालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 22 मध्य एवं उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें भविष्य की तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और दैनिक जीवन से जुड़े नवाचारों की झलक देखने को मिली। खास बात यह रही कि छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट मॉडलों से…

Read More

चैनपुर में सोमवार को समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुमंडल पुस्तकालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, सीडीपीओ सुपरवाइजर अंजली वर्मा और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज में समान अवसर और सम्मानजनक जीवन दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य…

Read More

गुमला: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर उसके ही दो दोस्तों ने शराब पिलाकर जंगल ले जाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सात मार्च 2026 की शाम अल्बेनुस कुजूर को उसके दोस्त विजय नायक और विल्सन नायक ने शराब पीने के बहाने बुलाया। इसके बाद तीनों साथ में जंगल की ओर चले गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर…

Read More

जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गाँव के हरिजन बस्ती में पिछले लगभग पाँच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आधी बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह कुछ ही दिनों में खराब हो गया। इसके बाद से अब तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बस्ती के लोगों का कहना…

Read More

 गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत खेतली पंचायत के सिरमी ग्राम में सोमवार की रात वज्रपात से बड़ा नुकसान हो गया। तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली सीधे गांव में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर पर आ गिरी, जिससे वह पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब सात बजे अचानक तेज धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। ट्रांसफार्मर के जल जाने से सिरमी ग्राम…

Read More

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के बम्हनी मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव बिंदोरा लौट रहे थे। इसी दौरान बम्हनी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआई विजय उरांव और एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। घायलों की पहचान बिंदोरा ग्राम निवासी करण…

Read More

चैनपुर (गुमला): उपायुक्त महोदया के निर्देश तथा उत्पाद अधीक्षक, गुमला के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत चैनपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग की टीम ने जमगाईं, चैनपुर बाजार टांड़ और जामटोली सहित विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कुल 27 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 50 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व अवर निरीक्षक (उत्पाद) प्रदीप करमाली ने…

Read More

जारी (गुमला): गुमला जिले के जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत भवन में पशुपालन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पशुपालन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया विनय एक्का सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने पशु चिकित्सा, पशुओं की उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार व्यवस्था तथा विभिन्न रोगों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने…

Read More

गुमला/चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र में पिछले साल जून महीने में हुई मवेशी चोरी की घटना में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता मिल गई है। लंबे समय से फरार चल रहा नामजद अभियुक्त रमजान मियां (36 वर्ष), पिता—इसाक मियां, निवासी बरवेनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला ग्रामीणों के बीच काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि चोरी हुए मवेशियों को पहचान छिपाने की कोशिश में गुमला के मशहूर पंसो बाजार में बेचे जाने की बात सामने आई थी। घटना बेन्दोरा गांव की है, जहाँ बीते वर्ष तीन बैल और दो बाछी अज्ञात चोरों द्वारा…

Read More

गुमला/चैनपुर: सरकार लाख दावे करे कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, लेकिन चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की वस्तुस्थिति इन दावों को कठघरे में खड़ा कर देती है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए भवन और संसाधन एक-एक कर जर्जर या बेकार होते जा रहे हैं, क्योंकि यहां तैनात डॉक्टर ड्यूटी पर कम और छुट्टी पर ज्यादा देखे जाते हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि छोटे-मोटे उपचार के लिए भी मरीजों को सीधे सदर अस्पताल गुमला भेजा जा रहा है। सवाल उठता है—जब प्राथमिक स्तर पर ही सिस्टम पस्त है, तो “बेहतर…

Read More

गुमला/डुमरी :- जिले में संचालित “प्रोजेक्ट द्वार” अभियान के तहत गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने डुमरी प्रखंड के दुर्गम PVTG गांव असुरटोली व लातापानी (करमदोन) का दौरा किया। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पहली बार कोई उपायुक्त इस दूरस्थ असुर एवं कोरवा जनजाति बहुल गांव तक पहुंची थीं। उपायुक्त के पहुंचते ही गांव में उत्साह, भरोसा और लंबे समय से चली आ रही उम्मीदों की रोशनी साफ दिखी। असुरटोली में आदिम जनजाति ‘असुर’ के 10 परिवार और लातापानी में ‘कोरवा’ समुदाय के 13 परिवार रहते हैं। दोनों गांव वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी, टूटी टंकियों, सड़क…

Read More

गुमला। आगामी मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में विशेष छापेमारी सह निरीक्षण अभियान चलाया गया। त्योहारों के अवसर पर मिलावटी वस्तुओं की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में प्रशासन ने पहले से ही निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। छापेमारी अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों…

Read More

गुमला:- सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान में गुमला जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल और स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी के तहत जिले में चिन्हित सभी नागरिकों की जांच पूरी कर ली गई है। गुमला झारखंड का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां 100 प्रतिशत से अधिक सिकल सेल जांच दर्ज की गई है। जिले के 8,51,054 लक्षित लाभुकों के मुकाबले 8,59,846 नागरिकों की जांच कर 101 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। जांच के दौरान 2,198 नागरिक सिकल सेल कैरियर और 255 नागरिक सिकल सेल रोगी के रूप में सामने आए हैं। इन…

Read More

गुमला:- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक व्यापक स्तर पर “प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला” आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं—आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन—को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम सभी प्रखंडों में एक दिवसीय रूप से आयोजित होगा। जिले के प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य मेले में नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान…

Read More

गुमला/चैनपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के निर्देश पर चैनपुर, डुमरी और जारी प्रखंड क्षेत्रों में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और ग्रामीणों को कानूनी जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में डुमरी प्रखंड के खेतली पंचायत भवन में एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। शिविर में वक्ताओं ने नशा मुक्ति, बाल विवाह, डायन-बिसाही और सामाजिक शोषण जैसी कुरीतियों पर खुलकर चर्चा की। विशेषज्ञों ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक दंडनीय अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास…

Read More

गुमला/चैनपुर : धान खरीदारी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए बुधवार को चैनपुर प्रखंड में प्रशासनिक अधिकारियों का औचक निरीक्षण चला। अपर समाहर्ता सहसेंद्र बड़ाईक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने छीछवानी, बरवेनगर और चैनपुर लैंप्स में पहुंचकर धान अधिप्राप्ति की वास्तविक स्थितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने लैंप्स अध्यक्ष और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया कि धान खरीद में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरा हो सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि धान बेचने वाले किसानों को भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं…

Read More

चैनपुर (गुमला): शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है और कड़ाके की ठंड से ग्रामीण क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में चैनपुर प्रखंड के कातिंग पंचायत में सामाजिक सरोकार की एक मिसाल देखने को मिली, जब पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज ने जरूरतमंद और असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाने की पहल की। पंचायत के विभिन्न टोला-गांवों से आए कुल 40 बुजुर्गों को कंबल दिए गए। ठंड की मार झेल रहे इन लोगों के लिए यह सहायता बेहद काम की साबित हुई। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे…

Read More

गुमला/डुमरी:-डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नटावल ग्राम के आगे पहाड़ी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांजी गांव निवासी अंजलैश मिंज (26 वर्ष), पिता भक्ति मिंज के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजलैश मिंज मंगलवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान नटावल ग्राम के आगे पहाड़ी इलाके में उनकी बाइक अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

गुमला/चैनपुर:-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चैनपुर थाना परिसर में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने के सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल नियम तोड़ने वालों का चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को…

Read More

गुमला/चैनपुर:-आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को लेकर मंगलवार को चैनपुर अनुमंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय निर्धारण को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार ही संपन्न होने चाहिए और किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीओ…

Read More