Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड में विशेष पुनरीक्षण अभियान: सीईओ के. रवि कुमार ने दी त्रुटिरहित पैतृक मैपिंग की सख्त हिदायत
#Trending

झारखंड में विशेष पुनरीक्षण अभियान: सीईओ के. रवि कुमार ने दी त्रुटिरहित पैतृक मैपिंग की सख्त हिदायत

By Muzaffar HussainOctober 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को राज्यभर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पैतृक मैपिंग कार्य को तेजी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि मतदाताओं को न्यूनतम दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता पड़े।

उन्होंने बताया कि 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैतृक मैपिंग पूरी होने से मतदाता पहचान की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। सीईओ ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएं। इन कैंपों में बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जो भौतिक सत्यापन के बाद मतदाताओं का डेटा बीएलओ ऐप पर दर्ज करेंगे।

बैठक के दौरान उन्होंने कैंप स्थलों पर हाई स्पीड इंटरनेट और पर्याप्त कंप्यूटर ऑपरेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बुक ए कॉल विथ बीएलओ सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक संख्या में मतदाता इससे लाभ उठा सकें।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत सभी जिलों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026

चाईबासा में विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके

May 12, 2026

बड़कागांव में बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला

May 12, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026

चाईबासा में विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके

May 12, 2026

बड़कागांव में बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला

May 12, 2026

पेट्रोल बचत से वर्क फ्रॉम होम तक, मोदी के संदेश पर दुलाल भुईयां का बड़ा बयान

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.