Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ब्रदर रिचर्ड खलखो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर
#Trending

ब्रदर रिचर्ड खलखो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर

By Shiwam KeshriOctober 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत अंतर्गत परसा पारिस में 25 वर्षीय ब्रदर रिचर्ड खलखो ने प्लास्टिक रस्सी के सहारे खिड़की में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पल्ली पुरोहित फादर फिलमोन एक्का ने बताया कि घटना के समय सभी लोग स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे। जब विद्यालय की छुट्टी शाम तीन बजे हुई और सभी आवास लौटे, तो देखा कि ब्रदर रिचर्ड का कमरा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तुरंत जारी थानेदार आदित्य कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो ब्रदर रिचर्ड खलखो खिड़की में प्लास्टिक रस्सी से लटके हुए थे। मृतक के भाई अमल खलखो ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि भाई ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा कि रिचर्ड बहुत मिलनसार स्वभाव के थे और परिवार के सबसे बड़े सदस्य थे। वे पिछले 16 महीनों से पारिस में अपनी सेवा दे रहे थे। घटना की सूचना पाकर जीप सदस्य दिलीप बड़ाईक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। थानेदार आदित्य कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा। ज्ञात हो कि मृतक ब्रदर रिचर्ड खलखो चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार को पैतृक गांव डुमरी थाना क्षेत्र के अम्बाटोली में ईसाई रीति-रिवाज के साथ दफनाया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026

चाईबासा में विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके

May 12, 2026

बड़कागांव में बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला

May 12, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026

चाईबासा में विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके

May 12, 2026

बड़कागांव में बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला

May 12, 2026

पेट्रोल बचत से वर्क फ्रॉम होम तक, मोदी के संदेश पर दुलाल भुईयां का बड़ा बयान

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.