Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे पर कार्रवाई, सनरूफ से निकलने पर 3650 रुपये जुर्माना
#Trending

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे पर कार्रवाई, सनरूफ से निकलने पर 3650 रुपये जुर्माना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद डीसी के निर्देश पर मंत्री पुत्र से वसूला गया जुर्माना
By Muzaffar HussainOctober 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

https://publicadda.com/wp-content/uploads/2025/10/Dr-Irfan-Ansari.mp4

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे पर मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मंत्री का बेटा चलती महिंद्रा XUV कार के सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और डीसी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने तत्काल कार्रवाई की।

डीटीओ ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं धारा 177, 179(1), 192, 190 और 194B के तहत मंत्री के बेटे पर कुल ₹3,650 रुपये का जुर्माना लगाया और उसे वसूल भी कर लिया गया। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या मंत्री का परिवार।

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंत्री पुत्र कार के सनरूफ से ऊपर निकलकर सड़क पर चलते हुए दृश्य बना रहा था, जिससे न केवल उसकी सुरक्षा खतरे में पड़ी, बल्कि यह ट्रैफिक नियमों का भी गंभीर उल्लंघन था। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आम नागरिकों ने भी इस पर नाराजगी जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी।

रांची प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। जांच में वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद, डीसी ने डीटीओ को नियमों के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद जुर्माने की राशि निर्धारित कर उसे वसूला गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

औरैया में बाइक ढो रही नहर की सिल्ट! दस्तावेजों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गुमराह किया

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.