रांची : संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय, रांची में मैट्रिक के छात्रों के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, भावनाओं और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस समारोह में मैट्रिक के छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के सभी वर्गों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूषण गोप, हाबिल मुर्मू, सौरभ तांती, प्रियांशु पाठक, सिमरन कुमारी, प्रीतिक टोप्पो, प्राची गुप्ता, अंजली कुमारी, जूलिन हांसदा, दिया मजुमदार, सोनालिका पवार और रिया की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता तलन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। वार्डेन राजकुमार नागवंशी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एस. मिन्ज, नीता खलखो, बरनाली पॉल, ममता राय, अंजना बारला, संदीप नाग, सौम्या सिंह, दीप्ति लकड़ा, मृदु डेम्टा, प्रदीप टूटी, अभिषेक कच्छप और एमडी अल्ताफ आलम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर को विशेष बनाने के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक देवदास विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्मृतिचिह्न एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।



