Author: Muzaffar Hussain

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये डकारने वाली कंपनी ‘मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड’ की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जमशेदपुर की एक अदालत के कड़े रुख के बाद अब इस मामले की आंच बॉलीवुड के गलियारों तक पहुँच गई है। साकची थाने में दर्ज नई प्राथमिकी (FIR) में मशहूर अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडेय, शक्ति कपूर और अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी को भी नामजद किया गया है। यह पूरी कार्रवाई बर्मामाइंस निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर हुई है। जसपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने फिल्मी सितारों की चमक-धमक और कंपनी के बड़े-बड़े कार्यक्रमों से…

Read More

रांची : झारखंड की राजनीति में इन दिनों पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग का मुद्दा गरमाया हुआ है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मामला कुछ ऐसा है जिसे मरांडी ने “व्यवस्था का मज़ाक” करार दिया है। दरअसल, झारखंड पुलिस के चार इंस्पेक्टरों को डीएसपी के पद पर प्रमोट तो सात महीने पहले ही कर दिया गया था, लेकिन उन्हें विभाग में कोई जिम्मेदारी यानी पोस्टिंग नहीं दी गई थी। हैरानी की बात यह है कि जब इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति (Retirement) में महज 24…

Read More

रांची। शहर में सुचारु यातायात और नियोजित शहरी विकास को लेकर रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने सभी बिल्डरों और लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्तियों (LTP) को स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि स्वीकृत भवन नक्शे की आड़ में पथ चौड़ीकरण हेतु चिन्हित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा जारी आम सूचना में बताया गया है कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कई निर्माण स्थलों पर स्वीकृत भवन योजना के बावजूद सड़क चौड़ीकरण के लिए छोड़ी गई जमीन पर अवैध निर्माण कर…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, उनकी नई पुस्तक “करुणा: द पावर ऑफ कंप्लशन” तथा बाल ग्राम का वर्ष 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया। भेंट के दौरान श्री सेंगर ने ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों, गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चों के अधिकारों और कल्याण…

Read More

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त विभाग द्वारा आयोजित ‘अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी-2026-27’ में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास के लिए एक मजबूत, संतुलित और व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि झारखंड अपने गठन के 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है, ऐसे में इस बार का बजट युवा राज्य की असीम संभावनाओं को आकार देने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला होगा। 1 लाख करोड़ के बजट का लक्ष्य और राजस्व पर जोर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आगामी वित्तीय वर्ष का बजट लगभग 1…

Read More

चतरा/बचरा। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को लेकर गुरुवार को गवर्नमेंट प्लस हाई स्कूल, बचरा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जो बचरा माइंस कॉलोनी होते हुए वसंत विहार तक पहुंची। हाथों में जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर लिए छात्रों ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर ठगी से बचाव और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया। रैली का…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी में नगरपालिका चुनाव 2026 की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची ने एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों (RO) की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस कदम के साथ ही चुनावी मशीनरी पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गई है। रांची नगर निगम : संजय कुमार भगत संभालेंगे महापौर पद का मोर्चा प्रशासनिक सूची के अनुसार, रांची नगर निगम के सबसे महत्वपूर्ण महापौर (Mayor) पद की जिम्मेदारी ITDA के परियोजना निदेशक संजय कुमार भगत को सौंपी गई है। प्रत्याशियों…

Read More

रांची। देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एक बड़ा डिजिटल तोहफा दिया है। वैश्विक स्तर पर पहली बार एयरटेल ने अपने सभी भारतीय ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का एक वर्ष का नि:शुल्क सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। करीब 4,000 रुपये मूल्य वाला यह प्रीमियम टूल अब एयरटेल यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल कर सकेंगे। एडोबी एक्सप्रेस एक आसान, तेज और आधुनिक डिजाइनिंग एप है, जिसकी मदद से सोशल मीडिया पोस्ट, मार्केटिंग कंटेंट, शॉर्ट वीडियो, पोस्टर और अन्य क्रिएटिव डिज़ाइन बेहद कम समय में तैयार किए जा सकते हैं।…

Read More

रांची : झारखंड में नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आयकर विभाग (Income Tax) ने अपनी पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार सुबह आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई प्रमुख जिलों में एक साथ दबिश दी। यह छापेमारी बाबा राइस मिल ग्रुप और उससे जुड़े व्यापारिक सहयोगियों के ठिकानों पर की जा रही है। एक साथ 15 ठिकानों पर धावा सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें रांची के कांके रोड, रातू रोड और पिस्का नगड़ी स्थित राइस और आटा मिल के प्लांट पर दस्तावेजों की गहन जांच कर…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की मौजूदा स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक व्यंग्यात्मक संदेश साझा करते हुए कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, किसानों और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड में रहने वाले लोगों को सरकार से सुशासन, न्याय या ठोस नीतियों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के विदेशी दौरों पर तंज कसते हुए लिखा कि राज्यवासी केवल “शॉपिंग टूर” की कथित सफलता पर…

Read More

रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर ग्रामीण रोजगार, मनरेगा और पेसा कानून जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात झारखंड के ग्रामीण मजदूरों और किसानों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह नियमित और समयबद्ध रोजगार उपलब्ध रहे। मंत्री तिर्की ने मनरेगा से जुड़े झारखंड के अनुभव साझा करते हुए मजदूरों को हो रही…

Read More

रांची : सर्वधर्म सद्भावना समिति ने वर्ष 2025–26 के दौरान रांची में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में प्रशासनिक सहयोग के लिए नगर आयुक्त रांची सुशांत गौरव, सिटी एसपी रांची पारस राणा एवं अपर नगर आयुक्त रांची नगर निगम संजय कुमार को सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व में सर्वधर्म सद्भावना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम रांची में अधिकारियों से मुलाकात की और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर शाल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने समिति के प्रयासों…

Read More

रांची : नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने समाहरणालय स्थित जी-14 सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रांची नगर निगम एवं नगर पंचायत बुड़ू क्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर एडीएम नक्सल सुदर्शन मुर्मू एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। उपविकास आयुक्त ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगी।…

Read More

रांची : गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अवसर पर लोक भवन, रांची में ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर ने राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का जीवंत संदेश दिया। समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियां, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। लोक भवन का वातावरण देशभक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न बैंड टीमों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक बैंड डिस्प्ले रहा। 11वीं बटालियन राजपूताना…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के सफल दौरे के बाद मंगलवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजनों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पहली बार झारखंड का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में शामिल हुआ। यह राज्य के…

Read More

लंदन/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने लंदन प्रवास के दौरान यूनाइटेड किंगडम में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस संवाद में नर्सों, केयरगिवर्स, घरेलू कर्मियों सहित सेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक कामगार शामिल हुए, जिन्होंने विदेशों में काम करने के अपने अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। प्रवासी कामगारों ने बताया कि वर्षों से यूके में निवास और रोजगार के बावजूद उनका झारखंड से भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है। भाषा, परंपरा, संस्कार और पहचान के रूप में झारखंड उनके जीवन में निरंतर जीवित है।…

Read More

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रांची रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर को अपराधमुक्त बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ में भूरा रंग का ट्रॉली बैग था, जिससे शक और गहरा गया।…

Read More

रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के आदिवासी छात्र संघ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई अधिसूचना ‘प्रोमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स रेगुलेशन्स 2026’ का खुलकर समर्थन किया है। छात्र संघ ने इसे भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल बताया है। आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह विनियम 13 जनवरी 2026 से देशभर के सभी यूजीसी से संबद्ध विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू हो चुका है। उनका…

Read More

रांची : झारखंड की राजधानी स्थित सदर अस्पताल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 69 वर्षीय सुभद्रा देवी, जो पित्ताशय (Gallbladder) की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं, उन्हें कई निजी अस्पतालों ने सर्जरी करने से मना कर दिया था। चुनौती यह थी कि मरीज को ‘सेकंड डिग्री एवी ब्लॉक’ की वजह से पहले से पेसमेकर लगा हुआ था, जिससे ऑपरेशन के दौरान जान का जोखिम बहुत अधिक था। अस्पताल की एनेस्थीसिया और सर्जरी टीम ने इस चुनौती को स्वीकार किया। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार के नेतृत्व में डॉ. विकाश वल्लभ, डॉ. वसुधा और…

Read More

रांची : झारखंड में लोकतंत्र के सबसे छोटे और महत्वपूर्ण पड़ाव यानी नगर निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि राज्य के सभी 48 नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को एक साथ मतदान कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिससे नई योजनाओं और घोषणाओं पर फिलहाल रोक लग गई है। चुनाव का पूरा शेड्यूल : एक नज़र में निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया 29 जनवरी से नामांकन के साथ शुरू होगी,…

Read More