Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»संक्रमित खून चढ़ाने की घटना पर बोलीं वृंदा करात, स्वास्थ्य मंत्री लें जिम्मेदारी
#Trending

संक्रमित खून चढ़ाने की घटना पर बोलीं वृंदा करात, स्वास्थ्य मंत्री लें जिम्मेदारी

मतदाता सूची पुनरीक्षण नहीं बने नागरिकता निर्धारण का माध्यम
By Muzaffar HussainOctober 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना पर माकपा की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और गंभीर लापरवाही का मामला है, जिसकी जिम्मेदारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लेनी चाहिए।

वृंदा करात बुधवार को मेन रोड स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है और सरकार को इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) किसी भी तरह से नागरिकता निर्धारण का उपकरण नहीं बनना चाहिए। आयोग द्वारा 12 राज्यों में इस प्रक्रिया को विस्तारित करने के फैसले की माकपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यह कदम गरीबों और कमजोर वर्गों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश हो सकती है।

वृंदा करात ने कहा कि बिहार के अनुभव से यह स्पष्ट हो गया है कि ऐसे पुनरीक्षण में समाज के कमजोर तबकों के कई नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि जब नागरिकता निर्धारण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है, तब निर्वाचन आयोग को इस प्रक्रिया को रोक देना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने घोषणा की कि घाटशिला उपचुनाव में माकपा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी का समर्थन करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

चाकुलिया गैंगरेप केस में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा

May 12, 2026

खपरियावां में अंगारों पर चले भक्त, राहू पूजा में दिखी अद्भुत आस्था

May 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

चाकुलिया गैंगरेप केस में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा

May 12, 2026

खपरियावां में अंगारों पर चले भक्त, राहू पूजा में दिखी अद्भुत आस्था

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

कपाली में गौ वंशीय पशु हत्या केस में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.