Ranchi News : 11 जुलाई 2025 को सरना टोली हातमा स्थित सामुदायिक भवन में केन्द्रीय सरना समिति के तत्वावधान में पेसा कानून अधिनियम 1996 को झारखंड में लागू करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पहान जगलाल पहान ने की और संचालन अमित मुंडा ने किया।

मुख्य पहान ने कहा कि पेसा कानून से आदिवासी समाज को ग्रामसभा के माध्यम से विशेष अधिकार मिलेंगे, जिससे भाषा, संस्कृति, परंपरा, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने जानकारी दी कि गुमला जिले के लिटा टोली (कार्तिक उरांव जी के जन्मस्थान) से 11 जुलाई को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पदयात्रा की शुरुआत की गई।

यह पदयात्रा गुमला से सिसई, भरनो, बेड़ों, कटहल मोड़ होते हुए 14 जुलाई को रांची के राजभवन पहुंचकर प्रदर्शन में बदलेगी। इस दौरान महामहिम राज्यपाल को पेसा कानून लागू करने हेतु मांग पत्र सौंपा जाएगा

कार्यक्रम में आदिवासी मूलवासी मंच, वीर बिरसा स्मारक समिति, हड़गड़ी मसना समिति, सरना पूजा समिति, तथा विभिन्न गांवों की सरना समितियों के साथ कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version