Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची नगर निगम ने विशेष आदेश जारी किया है। 15 अगस्त 2025 को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी वधशालाएं और मांस, मछली एवं मुर्गा बेचने वाली दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि इस दिन इन वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।
निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार या व्यापारी 15 अगस्त को मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश शहर के सभी मांस, मछली और पोल्ट्री व्यवसायियों के लिए अनिवार्य है। प्रशासन का यह कदम स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण और सम्मानजनक आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Share.
Exit mobile version