Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»श्रमिकों के हित में गुमला प्रशासन की पहल , विशेष अभियान के तहत 3 माह में 4164 श्रमिकों का हुआ निबंधन
Jharkhand

श्रमिकों के हित में गुमला प्रशासन की पहल , विशेष अभियान के तहत 3 माह में 4164 श्रमिकों का हुआ निबंधन

By Shiwam KeshriOctober 8, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने चलाया सघन श्रम निबंधन एवं जागरूकता अभियान

गुमला: श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा कवच को सुदृढ़ करने एवं उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आच्छादित करने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन द्वारा विशेष श्रम निबंधन अभियान संचालित किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार श्रम विभाग गुमला द्वारा विगत तीन माह (जुलाई से सितंबर 2025) के दौरान जिले के सभी प्रखंडों के सुदूरवर्ती एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लगातार श्रम निबंधन एवं जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।जिला श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत कुल 2929 नागरिकों को श्रम निबंधन से संबंधित जानकारी दी गई तथा 4164 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। इनमें 1989 निर्माण श्रमिक, 1781 असंगठित श्रमिक एवं 394 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। इन शिविरों का उद्देश्य श्रमिकों को न केवल निबंधन के महत्व से अवगत कराना था, बल्कि उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना भी था।

गुमला एक आदिवासी बहुल जिला है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रमिक बाहर जाकर कार्य करते हैं या स्थानीय निर्माण कार्यों से जुड़े रहते हैं। कई श्रमिक सुरक्षा उपकरणों के अभाव में जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्यरत हैं। इसी पृष्ठभूमि में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के दिशा-निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा यह विशेष अभियान प्रारंभ किया गया ताकि प्रत्येक श्रमिक राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

श्रम निबंधन कराने से असंगठित श्रमिकों को झारखंड असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दुर्घटना सहायता योजना, मातृत्व सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, कौशल उन्नयन योजना, उपचार आजीविका सहायता योजना, मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, सिलाई मशीन सहायता योजना एवं विवाह सहायता योजना जैसी जीवन-उपयोगी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है। वहीं प्रवासी श्रमिकों को प्राकृतिक आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उनके परिजनों को दी जाती है।निर्माण श्रमिकों को निबंधन उपरांत 13 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जिनमें निर्माण श्रमिक सेफ्टी कीट योजना, श्रमिक औजार सहायता योजना, मेधावी छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं चिकित्सा सहायता योजना, मातृत्व प्रसूविधा योजना, विवाह सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, पेंशन योजना, निशक्तता पेंशन, पारिवारिक पेंशन तथा अनाथ पेंशन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।

श्रम विभाग गुमला, द्वारा सभी श्रमिकों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना श्रम निबंधन कराएं, ताकि उन्हें राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। श्रमिक अपने आ
नजदीकी प्रखंड कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र या जिला श्रम कार्यालय में जाकर अथवा ऑनलाइन माध्यम से www.shramdhaan.gov.in वेबसाइट पर अपना निबंधन कर सकते हैं।श्रम निबंधन हेतु श्रमिकों को अपना एवं नामांकित (नॉमिनी) व्यक्ति का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना आवश्यक है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा है कि श्रमिक समाज के सर्वांगीण विकास में मूल भूमिका निभाते हैं, अतः उनका सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से आच्छादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

औरैया में बाइक ढो रही नहर की सिल्ट! दस्तावेजों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गुमराह किया

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.