Ranchi News : लोकहित अधिकार पार्टी ने झारखंड में अपनी प्रदेश कार्य समिति की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के निर्देशानुसार यह सूची जारी की।
सूची जारी करते हुए हरिनाथ साहू ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक न्याय के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नए पदाधिकारियों के चयन से पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण में वृद्धि हुई है।
राजनीति में नया अध्याय
विशेषज्ञों का मानना है कि लोकहित अधिकार पार्टी का यह कदम झारखंड की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है। इससे पार्टी को न केवल संगठनात्मक मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य में सामाजिक न्याय और लोकहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश कार्य समिति की पहली सूची देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें



