Ranchi News : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्य आगमन हुआ। राष्ट्रपति का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर उतरा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के झारखंड आगमन को लेकर राजधानी रांची में विशेष तैयारी की गई थी। एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और राज्य सरकार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंडवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति अपनी मातृभूमि पर आई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन से राज्य की जनता में अपार उत्साह और गर्व का माहौल है।

Share.
Exit mobile version