Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»जनसुराज प्रमुख का हमला- भाजपा ने उम्मीदवारों को धमकाया, अमित शाह की तस्वीर दिखाई
Bihar

जनसुराज प्रमुख का हमला- भाजपा ने उम्मीदवारों को धमकाया, अमित शाह की तस्वीर दिखाई

बिहार में बढ़ी सियासी गर्मी! प्रशांत किशोर ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप—कहा, भाजपा ने जनसुराज उम्मीदवारों को धमकाया और नामांकन से पीछे हटने को मजबूर किया। चुनावी माहौल में नया विवाद खड़ा!
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जनसुराज के तीन उम्मीदवारों को धमकाकर या प्रलोभन देकर नामांकन से पीछे हटने पर मजबूर किया।

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा, “हमारे तीन उम्मीदवारों को या तो नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिया गया या उन्हें वापस लेने पर मजबूर किया गया। यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ।” उन्होंने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि दानापुर सीट से जनसुराज उम्मीदवार अखिलेश शाह नामांकन के दिन गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठे थे। किशोर ने आरोप लगाया कि “अमित शाह ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर हमारे उम्मीदवार को रोके रखा ताकि वह नामांकन नहीं कर सके।”

“भय और भ्रम का माहौल बना रही भाजपा”

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में डर और भ्रम का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा, “बीजेपी लोगों को जंगलराज के नाम पर डरा रही है और यह भ्रम फैला रही है कि चाहे कोई भी जीते, सरकार वही बनाएगी।” किशोर ने यह भी कहा कि भाजपा अब जनता नहीं, बल्कि सत्ता के भय से चुनाव जीतना चाहती है।

उन्होंने कहा, “जो बाहुबली जेल में है, उसका उपयोग भाजपा अपने फायदे के लिए कर रही है। हमारे उम्मीदवार को अपहरण के नाम पर गुमराह किया गया, जबकि वह अमित शाह के साथ बैठे थे। यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।”

“जनसुराज पीछे नहीं हटेगा”

किशोर ने कहा कि पिछले चार–पांच दिनों से उनकी पार्टी के घोषित उम्मीदवारों को धमकियां दी जा रही थीं। “उन्हें घरों में नजरबंद जैसा बना दिया गया, ताकि वे प्रचार न कर सकें,” उन्होंने कहा।

जनसुराज प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी भाजपा और एनडीए से नहीं डरेगी। “चाहे जितनी धमकियां दें या उम्मीदवार खरीदने की कोशिश करें, हम पीछे नहीं हटेंगे। परिणाम 14 नवंबर को सबके सामने होंगे,” उन्होंने जोड़ा।

बिहार के दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव में इसे अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विवाद माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.