Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»धामी सरकार की पहल: छोटे बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर ‘नो मोबाइल जोन नीति लागू’
India

धामी सरकार की पहल: छोटे बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर ‘नो मोबाइल जोन नीति लागू’

उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत को सुरक्षित रखने के लिए 9 साल तक के बच्चों को मोबाइल फोन न देने की नीति तैयार की है। धामी सरकार बच्चों में बढ़ रही डिजिटल लत को रोकने के लिए शिक्षा और हेल्थ विभाग के सहयोग से मोबाइल पॉलिसी लागू करने जा रही है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की भलाई के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 9 साल तक के बच्चों को मोबाइल फोन न देने की नीति तैयार करने का फैसला लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने अमेरिका, चीन और जापान जैसे देशों की तर्ज पर यह प्रस्ताव रखा है।

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर इस नीति को मूर्त रूप देने में जुट गए हैं। दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों की मानसिक सेहत पर मोबाइल के साइड इफेक्ट्स को गंभीरता से नोटिस किया है। सरकार अब स्कूलों में मोबाइल के दुष्परिणामों को बच्चों की पढ़ाई में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

पीएम मोदी के संदेश पर अमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घर में एक कोना “नो मोबाइल जोन” बनाने का सुझाव दिया था, जिसका असर अब नीति निर्माण में दिख रहा है। धामी सरकार ने बच्चों की डिजिटल लत, भूलने की आदत, आलस और सामाजिक गतिविधियों में कमी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण के लिए अभिभावकों को भी जिम्मेदार ठहराया है।

हेल्थ और एजुकेशन डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ मानते हैं कि मोबाइल से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। खाने, पढ़ने और एक्टिविटी के लिए छोटे बच्चे मोबाइल के आदी हो रहे हैं, जिससे उनका दिमाग और व्यवहार प्रभावित हो रहा है।

स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंध की ओर कदम

इस प्रस्ताव को अब स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लागू करने की तैयारी है। नीति के अनुसार, 9 वर्ष तक के बच्चों को मोबाइल न देने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। कई देशों में पहले से स्कूलों में स्मार्टफोन पर बैन लागू है। उत्तराखंड सरकार भी अब बच्चों की सेहत के लिए सख्ती बरतने जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिना अनुमति 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो लगेगा ₹2.5 लाख तक जुर्माना

April 6, 2026

‘क्रिकेट’ के नाम पर 1 करोड़ की महाठगी, इंसाफ मिलने से पहले ही दुनिया छोड़ गए पिता

April 6, 2026

छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, शव जलाने की तैयारी में थे परिजन

April 6, 2026

RECENT ADDA.

बिना अनुमति 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो लगेगा ₹2.5 लाख तक जुर्माना

April 6, 2026

‘क्रिकेट’ के नाम पर 1 करोड़ की महाठगी, इंसाफ मिलने से पहले ही दुनिया छोड़ गए पिता

April 6, 2026

छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, शव जलाने की तैयारी में थे परिजन

April 6, 2026

धुर्वा डैम सनसनी : तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

April 6, 2026

IED ब्लास्ट की चपेट में आए कोबरा जवान अनुज कुमार, सर्च ऑपरेशन तेज

April 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.