Ranchi News : झारखंड सरकार की अगली मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को आयोजित होने जा रही है। यह बैठक अपराह्न 4:00 बजे झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस बैठक की जानकारी जारी की है।

यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब राज्य में कई विकास योजनाएं, बजट प्रावधान और नीतिगत निर्णय विचाराधीन हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है, जिनमें नई परियोजनाओं को हरी झंडी देने, जनकल्याण योजनाओं का विस्तार और कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो आगामी विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। राज्य की कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

सभी विभागों को अपने प्रस्तावों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि इस बैठक में झारखंड सरकार किन नए निर्णयों को जनता के सामने लाती है।

Share.
Exit mobile version