Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»गुस्सैल और जिद्दी बच्चों को सुधारने के जादुई तरीके; बिना डांटे ऐसे लाएं बदलाव
Adda More..

गुस्सैल और जिद्दी बच्चों को सुधारने के जादुई तरीके; बिना डांटे ऐसे लाएं बदलाव

बच्चों का चिड़चिड़ापन और गुस्सा अक्सर माता-पिता के व्यवहार का नतीजा होता है। मारपीट के बजाय प्यार और व्यावहारिक ज्ञान से बच्चों के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
Shamsul HaqBy Shamsul HaqJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अपनी भाषा चुनेें :

Tips & Tricks: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा संस्कारी और शांत स्वभाव का हो। लेकिन कई बार बच्चे बात-बात पर चिल्लाने लगते हैं, सामान फेंकते हैं या जिद्द करने लगते हैं। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि बच्चों में आत्मसम्मान (Self-esteem) की भावना 3 से 4 साल की उम्र में ही विकसित होने लगती है। ऐसे में उन्हें दूसरों के सामने डांटना या मारना उनके कोमल मन पर गहरा घाव छोड़ सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : बच्चा होमवर्क से भागता है? इन आसान तरीकों से पढ़ाई बन जाएगी फन गेम

मारपीट समाधान नहीं, समस्या है

अगर आप बच्चे को किसी के सामने चिल्लाकर या मारकर समझाते हैं, तो इससे उसका आत्मसम्मान आहत होता है। नतीजा यह होता है कि बच्चा और ज्यादा विद्रोही हो जाता है। वह आपसे कुछ भी नया सीखने के बजाय आपसे दूर होने लगता है। अगर बच्चा गलती करे, तो उसे अकेले में ले जाकर प्यार से समझाएं कि उसकी बात क्यों गलत थी।

गलतियों को सुधारने का मौका दें

बचपन गलतियों का ही दूसरा नाम है। छोटी-सी गलती पर हाथ उठाना बच्चे के मन में आपके प्रति सम्मान कम कर देता है। वह चिड़चिड़ा हो जाता है और उसे लगने लगता है कि गुस्सा करना ही अपनी बात मनवाने का एकमात्र तरीका है। मारपीट के बजाय उन्हें उनकी गलती का अहसास कराएं और उसे सुधारने के लिए प्रेरित करें।

निगरानी रखें, लेकिन जासूसी नहीं

  • सामाजिक व्यवहार: अगर आपका बच्चा दोस्तों से जल्दी झगड़ता है, तो इसकी अनदेखी न करें।

  • फीडबैक: स्कूल टीचर या बस ड्राइवर से समय-समय पर बच्चे के व्यवहार के बारे में पूछें। इससे आपको पता चलेगा कि बच्चा घर के बाहर कैसा व्यवहार कर रहा है।

किताबी कीड़ा न बनाएं, व्यवहारिक ज्ञान दें

अक्सर मां-बाप चाहते हैं कि बच्चा हर वक्त पढ़ाई में लगा रहे। पढ़ाई जरूरी है, लेकिन हर वक्त का दबाव बच्चे को ‘हाइपर एक्टिव’ और चिड़चिड़ा बना देता है। अगर बच्चा पढ़ाई में अच्छा है, तो उसे खेलने और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका दें। उन्हें बड़ों का सम्मान करना, दूसरों की मदद करना और अपनी भावनाओं को काबू में रखना जैसे व्यवहारिक ज्ञान देना ज्यादा जरूरी है।

याद रखें, बच्चा वही करता है जो वह आपको करते हुए देखता है। अगर आप शांत रहेंगे, तो आपका बच्चा भी धैर्यवान बनेगा।

Advertisement Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

Related Posts

बच्चों के लिए भारी है सर्दी की मार; इन 10 टिप्स से रखें उन्हें सुरक्षित

January 31, 2026

होली 2026: दो मार्च को जलेगी होलिका, चार को उड़ेगा गुलाल; जानें शुभ मुहूर्त

January 31, 2026

प्रसव के बाद कमजोरी दूर करें, ये 7 आहार देंगे अंदरूनी ताकत

January 30, 2026

RECENT ADDA.

नन्ही मुस्कानों की सुरक्षा की ओर मजबूत कदम: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू

January 31, 2026

गोविंदा, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी समेत 6 पर FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी में फंसे फिल्मी सितारे

January 31, 2026

रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले डीएसपी की कुर्सी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

January 31, 2026

5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट

January 31, 2026

आइबेरियन पेनिनसुला में हो रहा है ‘रोटेशन’; नाखून बढ़ने से भी धीमी है घूमने की रफ़्तार

January 31, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.