Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»LIC ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का किया खंडन, कहा आरोप झूठे और बेबुनियाद
India

LIC ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का किया खंडन, कहा आरोप झूठे और बेबुनियाद

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा बताया। कंपनी ने कहा कि निवेश के सभी निर्णय स्वतंत्र रूप से, नियामक दिशानिर्देशों के तहत लिए जाते हैं।
By Samsul HaqueOctober 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शनिवार को अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट को भ्रामक और झूठा करार देते हुए उसका कड़ा खंडन किया। LIC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स (X)’ पर बयान जारी करते हुए कहा कि इसमें लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत हैं।

LIC ने कहा कि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी के निवेश से जुड़े फैसलों पर बाहरी प्रभाव डाला गया, जो बिल्कुल गलत है। बयान के अनुसार,

“LIC ने कभी ऐसा कोई डॉक्यूमेंट या प्लान तैयार नहीं किया, जो अदाणी समूह की कंपनियों में निवेश के लिए किसी तरह का रोडमैप बनाता हो।”

स्वतंत्र और पारदर्शी निवेश प्रक्रिया

LIC ने स्पष्ट किया कि उसके सभी निवेश निर्णय बोर्ड द्वारा स्वीकृत पॉलिसी के अंतर्गत और पूरी जांच‑पड़ताल (Due Diligence) के बाद स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं। कंपनी ने कहा कि न तो वित्तीय सेवाएं विभाग (FSD) और न ही किसी अन्य सरकारी संस्था का इन निर्णयों में कोई दखल होता है।

LIC ने बताया कि वह हमेशा रेगुलेटरी गाइडलाइंस और कानूनी प्रावधानों के तहत काम करती है। इसके सभी निर्णय स्टेकहोल्डर्स के सर्वोत्तम हित में किए जाते हैं।

LIC की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास

LIC ने अपने बयान में लिखा —

“वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट LIC की निर्णय प्रक्रिया और भारतीय वित्तीय तंत्र की विश्वसनीयता को कमजोर करने की कोशिश है।”

कंपनी ने कहा कि इस तरह की रिपोर्टें भारत के वित्तीय क्षेत्र की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से प्रकाशित की जा रही हैं।

वित्तीय प्रदर्शन बरकरार

इस बीच, LIC ने वित्त वर्ष 2025‑26 की अप्रैल‑जून तिमाही में 10,957 करोड़ रुपये का संयुक्त शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 3.91 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय 4.7% बढ़कर 1,19,618 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वर्तमान में LIC जीवन बीमा उद्योग में 63 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.