Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय प्रसाद ने मुलाकात की और स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने गुरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन समाज के वंचित और आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके नेतृत्व और विचारों ने झारखंड की राजनीति और समाज को नई दिशा दी।
गौरतलब है कि दिशोम गुरु के निधन से झारखंड की राजनीति और समाज में गहरा शोक व्याप्त है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग लगातार नेमरा पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सभी का मानना है कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।



