Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-04/2024) का आयोजन 29 जून 2025 को रांची जिले के 50 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस परीक्षा के सफल संचालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भीड़ से बचाव के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 29 जून 2025 को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

प्रमुख परीक्षा केंद्र

केराली स्कूल, मारवाड़ी कॉलेज, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, निर्मला कॉलेज, बिशप स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, DAV पब्लिक स्कूल, संत पॉल कॉलेज, संत अन्ना कॉलेज, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल, कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, YBN यूनिवर्सिटी, डॉन बास्को हाई स्कूल सहित 50 नामित केंद्र।

Share.
Exit mobile version