Ranchi News : 13 अगस्त 2025 को विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलिटेक्निक में पावर ट्रांसफार्मर, वीसीबी, बसबार आदि का सामान्य अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित फीडरों में 11 केवी बसारटोली, 11 केवी मेन रोड, 11 केवी चर्च रोड, 11 केवी सुजाता और 11 केवी पत्थलकुदवा फीडर शामिल हैं।
बिजली कटौती के दौरान मेन रोड, सुजाता एरिया, कर्बला एरिया, गोस्सनर कॉलेज एरिया, सीरम टोली, फातुल्लाह रोड, रेडिसन ब्लू, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट और उर्दू लाइब्रेरी क्षेत्र में आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें।



