Ranchi News : रांची में शुक्रवार को एक गरिमामय समारोह में नवप्रोन्नत डीएसपी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईजी रांची मनोज कौशिक, डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा और सिटी एसपी अजीत कुमार ने सभी नव नियुक्त उपाधीक्षक (डीएसपी) को बैच लगाकर सम्मानित किया।
जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली उनमें मनोज कुमार (बरियातू), आलोक कुमार (अरगोड़ा), महेश्वर प्रसाद रंजन, सदर पश्चिमी अंचल के दयानंद, लोअर बाजार के तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विजय कुमार सिंह शामिल हैं। इन अधिकारियों को सम्मानित कर उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और सेवा भावना की सराहना की गई।
इस अवसर पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसपी शहर केवी रमन तथा कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोंय भी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में नवप्रोन्नत डीएसपी को आने वाली चुनौतियों का सामना मजबूती से करने और जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।



