Ranchi News : MMK हाई स्कूल, बरियातू, रांची में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल के निदेशक डॉ तनवीर अहमद ने किया। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे परिसर में खेल भावना की लहर दौड़ गई।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला MMK ग्लाइडर बनाम MMK टाइगर के बीच खेला गया। ग्लाइडर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की शाकिब ने दो शानदार गोल (10वें और 15वें मिनट) किए, वहीं जवाद और शाकिब ने एक-एक अतिरिक्त गोल कर टीम की जीत को पक्का किया।

दूसरा मैच MMK वीर और MMK स्ट्राइकर के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहीं। वीर की तरफ से धर्मवीर उरांव और स्ट्राइकर की ओर से अतुल मुंडा ने गोल किए। अंत में मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें स्ट्राइकर ने 5-4 से विजय हासिल की।

इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका कहकशां परवीन, वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश्वर मिर्धा, संजय महतो, नरगिस बानो, और ज़ीनत उपस्थित रहीं। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।

Share.
Exit mobile version