Ranchi News : वर्षों से पुनर्वास और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हटिया विस्थापित परिवारों की आवाज एक बार फिर झारखंड विधानसभा की चौखट पर गूंजी। हटिया विस्थापित परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो से मुलाकात कर विस्थापितों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर एक मांग पत्र सौंपा

यह प्रतिनिधिमंडल रांची जिला संयोजक मंडली के प्रमुख मुश्ताक आलम के नेतृत्व में मिला, जिसमें समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष पंकज सहदेव, सचिन महावीर मुंडा, महासचिव कलाम आज़ाद और अन्य सदस्य प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने।

विस्थापितों की पुरानी मांगें अब भी अधूरी

हटिया परियोजना और अन्य सरकारी विकास योजनाओं के चलते विस्थापित हुए सैकड़ों परिवार अब भी उचित पुनर्वास, मुआवज़ा और नौकरी जैसे अधिकारों से वंचित हैं। विस्थापित परिवार समिति लंबे समय से इन मांगों को लेकर आंदोलित है, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

मांग पत्र में शामिल प्रमुख बिंदु:

  • विस्थापितों को शीघ्र आवासीय भूमि एवं पक्के मकान मुहैया कराना
  • विस्थापन के बदले नौकरी की गारंटी
  • मुआवज़े का पूर्ण और पारदर्शी वितरण
  • बच्चों के लिए स्थानीय स्कूलों में आरक्षण और प्राथमिकता
  • स्वास्थ्य सेवाओं एवं राशन कार्ड की तत्काल सुविधा

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दिए उचित आश्वासन

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी स्तर पर ठोस पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि वे संबंधित विभागों से इस विषय पर चर्चा करेंगे और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मामले पर बात करेंगे। 

Share.
Exit mobile version