Ranchi News : बरियातू स्थित MMK हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न पात्रों की वेशभूषा पहनकर मंच पर उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, नेहरू जी जैसे महानायकों के रूप में सजे बच्चों ने अपनी अदाओं और संवादों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाएँ सगुफ्ता फ़ातिमा, समीरा इश्तियाक़ और स्नेहा कुमारी का विशेष योगदान सराहनीय रहा।



