Ramgarh News : उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास नेमरा पहुंचे और गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान हो। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान सांसद ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Share.
Exit mobile version