Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»अमित शाह से मिले चिराग पासवान, बोले– एनडीए की होगी ऐतिहासिक जीत
Bihar

अमित शाह से मिले चिराग पासवान, बोले– एनडीए की होगी ऐतिहासिक जीत

बिहार चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की अहम बैठक हुई, जिसमें सीट बंटवारे और प्रचार रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
By Samsul HaqueOctober 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: पटना में शनिवार को लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक एनडीए के भीतर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने और गठबंधन की एकजुटता दिखाने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

बैठक के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। चिराग ने कहा कि एनडीए का तालमेल मजबूत है और सभी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने भाजपा और जदयू का धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों ने बड़ा दिल दिखाते हुए उचित सम्मान दिया है।

चिराग बोले– विपक्ष असमंजस में, जनता एनडीए के साथ

चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पास न तो स्पष्ट नेतृत्व है और न ही एकजुट रणनीति। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुद गठबंधन में असहमति है। ऐसे में जनता उनसे विकास की उम्मीद नहीं कर सकती।

चिराग ने जानकारी दी कि वे गोविंदगंज में अपने प्रत्याशी राजू तिवारी के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने आत्मविश्वास जताया कि एनडीए की इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर ताल ठोकेंगी। लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की 11 नवंबर को होगी। मतगणना 14 नवंबर को तय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.