Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज, रांची में प्रशासनिक लापरवाही और नियमों के खुलेआम उल्लंघन को लेकर छात्रों में गहरा आक्रोश है। कॉलेज के प्राचार्य और कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप है कि वे रांची विश्वविद्यालय द्वारा तय किए गए कार्यालय समय का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे छात्रों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जमाल गद्दी (पूर्व अध्यक्ष, छात्र संघ), फरहान गद्दी, अनामुल हसन और कई अन्य छात्र शामिल थे।
विशेषकर 23 जुलाई 2025 को छात्र डिजिटल एंड स्टूडेंट सपोर्ट सेल से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे थे, लेकिन संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, फिर भी प्रमाण पत्र नहीं मिल सका।
छात्र संघ ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और विश्वविद्यालय के आदेशों का कड़ाई से पालन हो।
जमाल गद्दी ने कहा कि अगर प्रशासन अब भी नहीं जागा तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों का भविष्य ऐसे गैरजिम्मेदार प्रशासन के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।



