Ranchi News : रांची के सुखदेव नगर इलाके में रविवार को बकरी चोरी के प्रयास में एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर गुस्साई भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसके अन्य साथी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई।

गुस्साए लोगों ने मौके पर खड़ी आरोपियों की कार को भी नुकसान पहुंचाया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार पशु चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की जा रही सभी बकरियों को बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस इस पूरे मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

Share.
Exit mobile version