Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»डॉ. जमाल अहमद ने स्वास्थ्य मंत्री को भेंट की पुस्तक “बाबा ए झारखंड शिबू सोरेन”
#Trending

डॉ. जमाल अहमद ने स्वास्थ्य मंत्री को भेंट की पुस्तक “बाबा ए झारखंड शिबू सोरेन”

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainNovember 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने 28 नवंबर 2025 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी से मुलाकात कर अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक “बाबा ए झारखंड शिबू सोरेन” भेंट की। यह पुस्तक सिर्फ साहित्यिक योगदान नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक यात्रा का एक विस्तृत व प्रमाणिक दस्तावेज मानी जा रही है। खास बात यह है कि शिबू सोरेन के जीवन और उनके संघर्ष पर उर्दू भाषा में यह पहली व्यापक शोधपरक पुस्तक है, जिसे साहित्यिक जगत में विशेष सराहना मिल रही है।

पुस्तक को और विशेष बनाता है इसमें शामिल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी का लेख “कॉरपोरेट घरानों को ललकारने वाले शिबू सोरेन” अपने लेख में उन्होंने लिखा है कि यदि शिबू सोरेन जैसे साहसी और दूरदर्शी नेता न होते, तो झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय कॉरपोरेट प्रभाव में अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित हो जाते। आज जिस जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा की चेतना झारखंड में दिखाई देती है, वह शिबू सोरेन की वर्षों लंबी लड़ाई व उनकी स्पष्ट नीतियों का परिणाम है।

झारखंड की धरती सदियों से कोयला, लोहा, बॉक्साइट सहित कई बहुमूल्य खनिजों से समृद्ध रही है, लेकिन इसी संपदा ने इसे कॉरपोरेट हितों का केंद्र बना दिया। खनन और उद्योगों के विस्तार के नाम पर हजारों आदिवासी परिवारों को अपनी जमीन, पहचान और जीवनशैली से बेदखल किया गया। जहाँ उद्योग और पूंजी बढ़ी, वहीं स्थानीय समुदाय अपने ही घर में हाशिए पर चला गया।

खनन कार्यों ने जंगलों को नष्ट किया और कृषि भूमि की उर्वरता को नुकसान पहुंचाया। पहाड़ों की कटाई ने पर्यावरणीय संतुलन को गहरा आघात दिया। मजदूरों को सुरक्षा, उचित वेतन और अधिकारों से जुड़ी समस्याओं से भी लगातार जूझना पड़ा।

इस कठिन दौर में शिबू सोरेन का संघर्ष सिर्फ राजनीतिक नहीं था, बल्कि सामाजिक न्याय और आदिवासी पहचान के संरक्षण की ऐतिहासिक लड़ाई बन गया। इसी कारण डॉ. जमाल अहमद की यह पुस्तक आदिवासी आंदोलन, झारखंड की अस्मिता और जनसंघर्ष की महत्वपूर्ण धरोहर के रूप में देखी जा रही है।

साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पाठकों ने इसे झारखंड आंदोलन के इतिहास को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान बताया है। पुस्तक की बढ़ती लोकप्रियता और शिबू सोरेन की ऐतिहासिक भूमिका को देखते हुए यह मांग ज़ोर पकड़ रही है कि भारत सरकार उन्हें “भारत रत्न” से सम्मानित करे, ताकि उनके संघर्ष, योगदान और नेतृत्व का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: पलामू में बुझ गए तीन घरों के चिराग, पसरा मातम

April 17, 2026

नारी शक्ति रन में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

April 17, 2026

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

RECENT ADDA.

मीरजापुर में खूनी संघर्ष: मिट्टी खुदाई के विरोध पर युवक की पीट-पीटकर ह’त्या

April 17, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: पलामू में बुझ गए तीन घरों के चिराग, पसरा मातम

April 17, 2026

नारी शक्ति रन में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

April 17, 2026

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

प्रोजेक्ट टीम का कमाल : रांची ने छीना टॉपर का ताज, पिछले साल की कसर इस बार पूरी

April 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.