Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»नारी शक्ति रन में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
Bihar

नारी शक्ति रन में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी, महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

एडिटरBy एडिटरApril 17, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के जेपी गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्साह को बढ़ाते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विधायक श्रेयसी सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

Read more: बिहार में सम्राट युग का आगाज: भाजपा नेता सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी होने वाला है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा कदम है जो महिलाओं को वास्तविक ताकत देगा। इस विधेयक के प्रभावी होने के बाद लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से एक-तिहाई सीटें सीधे तौर पर महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इससे महिलाएं न केवल संसद में अपनी आवाज बुलंद करेंगी, बल्कि देश के नेतृत्व में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने बिहार के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य ने पहले ही पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि लोकसभा और विधानसभाओं में भी महिलाओं की एक-तिहाई भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी बिहारवासियों से इस निर्णय का एकजुट होकर स्वागत करने की अपील की।

Read more: सम्राट चौधरी का ऐलान: राजीव नगर में बनेगा ERSS-112 का भव्य स्थायी मुख्यालय

इस अवसर पर विधायक श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, संगीता कुमारी, पटना की महापौर सीता साहू, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

RECENT ADDA.

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

रूह कंपा देने वाली वारदात: पत्नी का पैर काटकर थाने पहुंचा सनकी पति

April 17, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

12वीं के बाद वकील बनने का सुनहरा मौका: बढ़ रहा इंटीग्रेटेड कोर्सेस का चलन

April 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.