Ranchi News : फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची की एक अहम बैठक सोसाइटी के आजाद बस्ती स्थित कार्यालय में अध्यक्ष तनवीर अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला वार्षिक एजुकेशनल कन्वेंशन सह स्कॉलरशिप वितरण एवं सम्मान समारोह इस वर्ष अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकन फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (AfMI) के सहयोग से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के उन मेधावी मुस्लिम छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2025 की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में JAC/CBSE/ICSE बोर्ड से 85% या उससे अधिक और इंटर (12वीं) परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
छात्रों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो और स्कॉलरशिप से सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 तय की गई है। इच्छुक छात्र निर्धारित केंद्रों पर एडमिट कार्ड, मार्कशीट की फोटोकॉपी और संपर्क विवरण के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए महासचिव कमर सिद्दीकी से 9835184795 या 6299848424 पर संपर्क किया जा सकता है।



