Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रांची डीसी का बड़ा एक्शन प्लान : लंबित दाखिल-खारिज मामलों पर जीरो टॉलरेंस!
#Trending

रांची डीसी का बड़ा एक्शन प्लान : लंबित दाखिल-खारिज मामलों पर जीरो टॉलरेंस!

राजस्व सुधार पर सख्त डीसी मंजूनाथ, सभी मामलों की होगी रैंडम जांच!
By Muzaffar HussainJuly 26, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक अहम कार्यशाला और समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंचल निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक की कार्यशैली में सुधार लाना और लंबित राजस्व कार्यों की प्रगति की गहराई से समीक्षा करना था।

इस विशेष बैठक में जिले के वरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी, पंचायती पदाधिकारी सहित सभी अंचल निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत ब्रह्मकुमारी संस्था, संत जेवियर स्कूल के फादर और मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा दिए गए प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और तनावमुक्त रहकर कार्य करने की सलाह दी गई।

लंबित मामलों पर डीसी का स्पष्ट निर्देश: Zero Tolerance!

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दाखिल-खारिज के बिना आपत्ति वाले मामलों को 30 दिन और आपत्ति वाले मामलों को 90 दिन के अंदर अनिवार्य रूप से निष्पादित किया जाए। विशेष रूप से बेड़ो अंचल में 90 दिन से अधिक समय से लंबित मामले पाए जाने पर वहां के कर्मचारी के खिलाफ शो-कॉज करने का निर्देश भी दिया गया।

डीसी ने कहा कि जानबूझकर फाइल रोकने वाले कर्मचारियों पर ‘Zero Tolerance’ की नीति के तहत सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही भूमि सीमांकन, अतिक्रमण हटाने और सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए।

डीसीएलआर को ग्रामीण क्षेत्रों की मॉनिटरिंग का आदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की निगरानी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कहा गया कि शहरी अंचलों की भी नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए। पंजी-2 सुधार कार्यों के निष्पादन के लिए सभी अंचलों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश भी जारी हुए।

वरिष्ठ अधिकारी करेंगे रिजेक्ट मामलों की रैंडम जांच

उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि रिजेक्ट हुए दाखिल-खारिज के मामलों की रैंडम आधार पर जांच की जाए ताकि आवेदकों को न्याय मिल सके। विशेषकर 10 डिसमिल से कम की जमीनों से जुड़े मामलों को 30 दिनों के भीतर निपटाने का निर्देश दिया गया है।

जनता के लिए आसान हो राजस्व सेवा

बैठक के अंत में उपायुक्त ने अधिकारियों से फील्ड विजिट बढ़ाने, समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने की अपील की। उन्होंने सभी को एकजुट होकर कार्य करने और जनहित को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.