Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कोलकाता से राँची लौटने के क्रम में शनिवार को उनका स्वागत बहरागोड़ा में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनरके साथ किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकगीतों के बीच ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। प्रशासनिक स्वागत और जनसहभागिता का यह संगम मुख्यमंत्री के प्रति जनता के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।