Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»TSPC के दो उग्रवादी सदस्य हथियार और गोली के साथ बुढ़मू से गिरफ्तार
#Trending

TSPC के दो उग्रवादी सदस्य हथियार और गोली के साथ बुढ़मू से गिरफ्तार

सक्रिय उग्रवादी सुमित लहरी और मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु की गिरफ्तारी
Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Follow Us
Google News Flipboard
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Ranchi News : जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने टीएसपीसी (TSPC) के दो सक्रिय उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर बुढ़मू और बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें सुमित लहरी और मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को पकड़ा गया।

रांची के SSP को सूचना मिली थी कि TSPC का सक्रिय सदस्य सुमित लहरी पैर में चोट के इलाज के लिए बिंजा गांव में छिपा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए खलारी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम ने घायल अवस्था में सुमित लहरी को गिरफ्तार किया, जिसके दाहिने पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था।

सुमित की निशानदेही पर मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को उसी गांव से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक चिड़िया मारने वाला हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से TSPC के तीन पर्चे, दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार सुमित लहरी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में कई उग्रवादी घटनाओं में संलिप्त रहा है। बड़कागांव और बुढ़मू थाना क्षेत्रों में उस पर हत्या, रंगदारी, आगजनी और फायरिंग जैसी घटनाओं के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसे बुढ़मू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद वह TSPC के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के साथ मिलकर फिर से सक्रिय हो गया था।

पुलिस को शक है कि दिवाकर गंझू की गिरफ्तारी के बाद सुमित लहरी एरिया कमांडर बनने की कोशिश में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ी रोक लगी है और आने वाले समय में भी ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। एक सप्ताह पूर्व ही इसी टीम ने एरिया कमांडर दिवाकर गंझू को भी गिरफ्तार किया था।

Launching Press Ads
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
arms recovered Ranchi Budhmu police station raid insurgency in Jharkhand Sumit Lahri criminal history TSPC extremist arrested झारखंड में उग्रवाद टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार बुढ़मू थाना छापेमारी सुमित लहरी आपराधिक इतिहास हथियार बरामद रांची
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

निर्माण स्थल पर हथियारबंद अपराधियों का कहर, लेवी नहीं देने पर बेरहमी से पिटाई, दो की हालत गंभीर

November 11, 2025

घाटशिला उपचुनाव में 73.88% मतदान, महिलाओं और युवाओं में दिखा जोश

November 11, 2025

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए दिया आमंत्रण

November 11, 2025

JUST IN

निर्माण स्थल पर हथियारबंद अपराधियों का कहर, लेवी नहीं देने पर बेरहमी से पिटाई, दो की हालत गंभीर

November 11, 2025

घाटशिला उपचुनाव में 73.88% मतदान, महिलाओं और युवाओं में दिखा जोश

November 11, 2025

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए दिया आमंत्रण

November 11, 2025

झारखंड की रजत जयंती पर “रन फॉर झारखंड” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

November 11, 2025

झारखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

November 11, 2025
Today’s Horoscope
Launching Press Ads
© 2025 PublicAdda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.