Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
Jharkhand

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नवाचार के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के माध्यम से संचालित 75 संकुल संगठनों में “प्रोजेक्ट बदलाव” के तहत संकुल स्तरीय सखी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएलएफ एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने दीदियों को संबोधित करते हुए मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा प्रत्येक माह आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट बदलाव के तहत संचालित विशेष गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। मदर्स डे के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सीएलएफ स्तर पर “बर्तन बैंक” के माध्यम से राजस्व सृजन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके अलावा प्रत्येक तीन माह में एसएचजी, वीओ एवं सीएलएफ स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्देश दिया।

सुकन्या योजना के तहत सभी दीदियों को प्रतिमाह 500 रुपये की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। सीएलएफ एवं कैडर के लिए निर्धारित ड्रेस कोड, कोट एवं पहचान पत्र को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश भी दिया गया।

आपातकालीन सहायता निधि के तहत स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक सदस्य से 10 या 20 रुपये का योगदान लेने की बात कही गई, ताकि आकस्मिक जरूरत पड़ने पर समूह की महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड कर्मी, सीएलएफ प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित लोग शामिल हुए। बैठक में सीएलएफ ईसी-1 एजेंडा, कैडर समीक्षा, आजीविका नियोजन, सामाजिक समावेशन, जेंडर संवाद एवं वित्तीय साक्षरता जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित माहवार विशेष कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।

इसके तहत 5 तारीख को जनता मिलन दिवस, 6 एवं 18 तारीख को आहार दिवस, 8 एवं 24 तारीख को रक्तदान शिविर दिवस, 10 तारीख को सखी दिवस, 14 तारीख को आंगनबाड़ी एवं विभिन्न गृहों में बाल भोज दिवस, 19 तारीख को पंचायती राज दिवस, 20 तारीख को विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव दिवस, 25 तारीख को सखी संवाद दिवस तथा 28 तारीख को गृह प्रवेश दिवस मनाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

RECENT ADDA.

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.