Ranchi News : रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में पुलिस को नई सफलता मिली है। 23 जून 2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी पर सवार होकर रांची से पतरातु की ओर अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातु ग्राम स्थित ताहिर अंसारी के ईंट भट्ठा के पास नाका बंदी की। इस दौरान, काले-लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने आते देखा। खुद को पुलिस के सामने देख दोनों युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से एक देशी पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद की गई। उनसे वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार युवक

  1. कुशेन्द्र मुंडा (29), पिता-स्व. देवठान मुंडा, हेसलपिड़ी, थाना-ठाकुरगांव, रांची।
  2. छोटेलाल पहान उर्फ करण पाहन (24), पिता-स्व. करमा पहान, चेड़ी मनातु, थाना कांके, रांची।

जब्त सामान

  • एक देशी पिस्तौल (मैगजीन सहित)
  • एक TVS स्कूटी (काला-लाल रंग)
  • एक रेडमी नोट-07 मोबाइल (नीले रंग का)

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
थाना प्रभारी विनीत कुमार, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार दास, दमियानुस टोप्पो, अशोक कुमार।

Share.
Exit mobile version