Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर के चक्कर काटना जरूरी नहीं है। हमारी रसोई और बगीचे में ही ऐसे कई राज छिपे हैं जो स्किन को कुदरती निखार दे सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और स्क्रीन टाइम की वजह से कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन (Skin Sagging) दिखने लगा है। ऐसे में तुलसी और मुल्तानी मिट्टी का एक विशेष पैक आपकी त्वचा में नई जान फूंक सकता है।

क्यों समय से पहले लटकने लगती है स्किन? विशेषज्ञों के अनुसार, केवल बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि नींद की कमी, प्रदूषण और केमिकल युक्त क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा का कोलेजन कम कर देता है। जब स्किन के नीचे कोलेजन की मात्रा घटती है, तो चेहरा डल दिखने लगता है और कसावट खत्म हो जाती है।

घर पर तैयार करें ‘नेचुरल टाइटनिंग पैक’ इस पैक को बनाने के लिए आपको केवल तीन चीजों की जरूरत है: तुलसी पाउडर, चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी।

1. सबसे पहले तुलसी की ताजी पत्तियों को तोड़कर छांव में सुखा लें।
2. सूख जाने पर इन्हें पीसकर महीन पाउडर बना लें।
3. अब इसमें तुलसी पाउडर की मात्रा से 4 गुना ज्यादा चावल का आटा मिलाएं।
4. फिर इस मिक्स में 4 गुना मुल्तानी मिट्टी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
5. जब भी लगाना हो, इस पाउडर में कच्चा दूध या एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें।.
6. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें।
7. समय पूरा होने पर सादे पानी से धो लें।

हफ्ते में तीन बार इसके इस्तेमाल से न केवल चेहरे पर कसावट आएगी, बल्कि डार्क स्पॉट्स और झुर्रियां भी कम होने लगेंगी। यह नुस्खा त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाता है।

Share.
Exit mobile version