लाइफस्टाइल डेस्क | एजेंसी
हाई हील्स पहनना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। यह न केवल आपके लुक को स्टाइलिश बनाती हैं, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाती हैं। लेकिन, दिनभर हील्स पहनने के बाद होने वाले असहनीय दर्द से भी हर महिला वाकिफ है। अक्सर शाम होते-होते पैरों और एड़ियों में होने वाली सूजन और तकलीफ अगली बार हील्स पहनने के ख्याल को डरावना बना देती है।
Read more: गर्मियों में झाड़ू जैसे बेजान हो रहे हैं बाल? इन 5 आसान टिप्स से बचाएं अपनी जुल्फें
अगर आप भी हील्स के दर्द से परेशान हैं, तो अगली बार खरीदारी और इन्हें पहनते समय इन जरूरी बातों का ध्यान रखें:
1. अपने पैरों के आकार को समझें— हर किसी के पैरों की बनावट अलग होती है। हील्स खरीदने से पहले अपने पैरों के प्रकार (चौड़े या संकरे) को जानें और उसी के अनुसार फुटवियर का चुनाव करें। गलत फिटिंग न केवल दर्द पैदा करती है, बल्कि पैरों की हड्डियों के अलाइनमेंट को भी बिगाड़ सकती है।
2. पेंसिल हील्स की जगह ‘ब्लॉक हील्स’ चुनें— लड़कियों की पहली पसंद अक्सर पेंसिल हील्स या स्टिलेटोस (Stilettos) होते हैं, लेकिन ये पैरों के एक छोटे से हिस्से पर बहुत ज्यादा दबाव डालते हैं। यदि आपको किसी इवेंट में लंबे समय तक खड़े रहना या चलना है, तो ब्लॉक हील्स (Block Heals) का चयन करें। ये एड़ियों को ज्यादा सपोर्ट देती हैं, जिससे वजन पूरे पैर पर समान रूप से बंट जाता है और दर्द कम होता है।
3. कवरेज पर दें ध्यान— हील्स चुनते समय हमेशा ऐसी डिजाइन देखें जिसमें पैर का ज्यादा हिस्सा कवर हो। जितना ज्यादा फुटवियर का कवरेज होगा (जैसे बूट्स या स्ट्रैपी सैंडल्स जो पैर को अच्छी तरह जकड़ें), पैर को उतना ही बेहतर सपोर्ट मिलेगा। अधिक सपोर्ट का मतलब है चलने में आसानी और पैरों पर कम दबाव।
Read more: जांघों की नीली नसें हो सकती हैं वैरिकोज़ वेन्स का संकेत
प्रो टिप: हील्स पहनने से पहले पैरों में सिलिकॉन पैड्स या कुशन का इस्तेमाल करें। साथ ही, जब भी मौका मिले 5-10 मिनट के लिए हील्स उतारकर पैरों को स्ट्रेच जरूर करें।
Read more: गर्मियों में मेकअप की छुट्टी! इन घरेलू नुस्खों से घर बैठे पाएं पार्लर जैसा ‘इंस्टेंट ग्लो’



