Ranchi News : रांची जिला प्रशासन द्वारा चौकीदार भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व दौड़ परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 24 मई, 25 मई और 26 मई 2025 को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित की जाएगी। शारीरिक जांच परीक्षा प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि रिपोर्टिंग का समय सुबह 5:00 बजे और रजिस्ट्रेशन सुबह 5:15 बजे से किया जाएगा।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी https://ranchi.nic.in/ या सीधे लिंक https://admitcards.iroams.com/ranchiadmitcards/index.php पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरना होगा।



