Gumla News : चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की ने तीन युवकों पर सामूहिक दु’ष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना शुक्रवार, 15 अगस्त को हुई थी। वह 15 अगस्त की परेड देखने के लिए बारवे मैदान गई थी। वहीं पर चैनपुर के तीन युवकों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और शंख नदी के पास जंगल में ले गए।

लड़की के अनुसार, तीनों ने वहाँ बारी-बारी से उसके साथ दु’ष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बच्ची रात 9 बजे रोती हुई अपने घर पहुंची। इसके बाद, उसने अपनी आपबीती परिवार को बताई। आवेदन मिलने के तुरंत बाद, पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी दल में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एस.आई. अशोक कुमार, ए.एस.आई. निर्मल रॉय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रूपेश कुजूर (25) पिता रंजीत कुजूर, संदीप पासवान (30) पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान और चेतन पासवान (25) पिता स्वर्गीय नरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद, पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Share.
Exit mobile version