Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध कोयला तस्करी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। DC फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी हाल में कोयले के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

DC के निर्देश पर रामगढ़ SP अजय कुमार ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोड पर 20 अगस्त की रात को तस्करी कर रहे एक ट्रक को छोड़े जाने का मामला सामने आया था। इसकी जानकारी मिलते ही जांच में लापरवाही बरतने और संलिप्तता की आशंका के चलते रामगढ़ थाने के ASI मनोज कुमार को तत्काल लाइन क्लोज कर दिया गया।

SP अजय कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में अन्य पुलिसकर्मियों की भी संलिप्तता हो सकती है। इसलिए मामले की जांच की जिम्मेदारी पतरातू SDPO गौरव गोस्वामी को दी गई है। उन्हें 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। SP ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और भी कठोर होगी।

DC और SP की इस संयुक्त सख्ती के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह कार्रवाई संकेत देती है कि प्रशासन अब कोयला तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है।

Share.
Exit mobile version