Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»सनातन अपमान और हिंदी विरोध: स्टालिन-उदयनिधि की ‘डूबी’ नैया, ‘थलपति’ विजय का राज
India

सनातन अपमान और हिंदी विरोध: स्टालिन-उदयनिधि की ‘डूबी’ नैया, ‘थलपति’ विजय का राज

तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलपति विजय की टीवीके 100+ सीटों पर लीड, स्टालिन के सनातन विरोधी बयान और हिंदी विरोध की राजनीति डीएमके को पड़ी भारी। 50 साल बाद एमजीआर जैसा स्क्रीन-टू-पॉलिटिक्स करिश्मा दोहराया।
एडिटरBy एडिटरMay 4, 20268 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi: तमिलनाडु में जिस तरह की सियासी राजनीति लंबे समय से चली आ रही थी, उस पर अब पूरी तरह से विराम लगता नजर आ रहा है। अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को कंप्लीट करने और राजनीति में फुल टाइम एंट्री की घोषणा करने वाले एक्टर विजय तमिलनाडु की राजनीति में ‘जननायक’ बनकर उभरे हैं।

50 साल बाद ‘एमजीआर’ जैसा करिश्मा, ‘थलपति’ विजय ने तोड़ा दो पक्षीय राजनीति का तिलिस्म

तमिलनाडु के चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती के दौरान, जब TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की पार्टी बढ़त बनाने लगती है, तो उनके परिवार के सदस्य अपने आवास पर सीटियां बजाकर जश्न मनाते हैं।

इस राज्य का सियासी समीकरण हमेशा दो सिनेमाई दिग्गजों के परिवारों के बीच ही घूमता नजर आया। एम करुणानिधि और जे. जयललिता की पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के बीच ही लंबे समय से सत्ता का हस्तांतरण होता रहा। वहां कई और सिनेमाई दिग्गजों ने राजनीति में पैर पसारने की कोशिश की, लेकिन वे या तो सफल नहीं रहे या फिर चुनावी राजनीति में आने के ख्याल के बाद खुद ही उससे अपने को अलग कर लिया। लेकिन, इस बार तमिल सुपरस्टार ‘थलपति’ विजय ने डीएमके और एआईएडीएमके की दो पक्षीय लड़ाई की दिशा मोड़कर रख दी है।

Read more: चेन्नई में DMK कार्यालय पर ‘मायूसी’ छाई! एग्जिट पोल फेल, विजय की TVK ने पलटा गणित

उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने ऐसा कमाल किया है, जिसने करीब 50 साल पहले एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) के करिश्मे की याद दिला दी। 234 सीटों वाली विधानसभा में थलपति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (टीवीके) 100 सीटों से ज्यादा पर लीड कर रही है। यह आंकड़ा ऐतिहासिक है क्योंकि विजय ने यह करिश्मा ‘अकेले शेर’ की तरह किया है। उन्होंने अपनी लोकप्रियता के दम पर डीएमके के कैडर आधारित मजबूत संगठन वाली पार्टी और दूसरी तरफ एआईएडीएमके के जमीनी चैलेंज को ध्वस्त कर दिया है। फिल्मों के ‘कमांडर’ रहे विजय ने अपनी रणनीतिक बढ़त से सबको चौंकाते हुए चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व), दोनों ही विधानसभा सीटों पर जबरदस्त बढ़त बना रखी है।

सनातन का अपमान और हिंदी से दूरी: स्टालिन-उदनिधि को ले ‘डूबी’ डीएमके

2026 का यह विधानसभा चुनाव तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव का सूचक बना है। इस चुनाव में जनता ने मतदान के जरिए दशकों से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच राज्य की पारंपरिक सत्ता संरचना को तोड़ दिया और तमिलनाडु के राजनीतिक जमीन पर सिने स्टार और टीवीके प्रमुख थलपति विजय की शानदार एंट्री का रास्ता खोल दिया। 2021 में सत्ता में आई डीएमके तमिलनाडु में अब सत्ता से दूर होती नजर आ रही है। लेकिन, इस बार उससे सत्ता एआईएडीएमके ने नहीं छिनी, बल्कि इस बार वहां की जनता ने थलपति विजय को अपना राजनीतिक ‘कमांडर’ चुन लिया।

दरअसल, तमिलनाडु में हिंदी और हिंदू विरोध की राजनीति के जरिए सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही डीएमके के नेता एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन को एक तो सत्ता विरोधी लहर और दूसरा सनातन विरोधी उनकी पार्टी की विचारधारा ने जनता के दिल से उतार दिया। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने इस बार पूरा चुनावी अभियान ‘हिंदी’ विरोध और ‘द्रविड़ पहचान’ पर केंद्रित कर दिया था, जो वहां की जनता को पसंद नहीं आया। वैसे ‘हिंदी विरोध’ तमिलनाडु की राजनीति का नया मुद्दा नहीं है। राज्य में भाषा और क्षेत्रीय पहचान की राजनीति लंबे समय से चल रही है। डीएमके तो इसी विचारधारा के साथ राज्य की राजनीति में आई ही थी। लेकिन इस बार उसका हिंदी विरोध का मुद्दा नहीं चल पाया। वहां स्वतंत्रता के बाद हुई सबसे ज्यादा वोटिंग ने यह साबित कर दिया कि वहां के युवा और शहरी मतदाता पुरानी द्रविड़ियन राजनीति में अब दिलचस्पी नहीं रखते हैं और गवर्नेंस, रोजगार, शिक्षा और डीएमके शासन से मुक्ति चाहते हैं।

“सनातन को मच्छर-मलेरिया की तरह खत्म करें”: उदयनिधि का बयान बना डीएमके की मौत का कारण

सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान भी राज्य में डीएमके की नैया डुबोने में नंबर एक पर रहे। एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने 2023 में सनातन विरोधी एक बयान दिया था और पूरे देश के राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा जोरों पर रही थी। 2 सितंबर 2023 को तमिलनाडु में आयोजित एक कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन ने कहा था, “सनातन धर्म लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाला विचार है, इसे खत्म करना मानवता और समानता को बढ़ावा देना है।” अपने बयान में उदयनिधि ने आगे कहा था, “जिस तरह हम मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना को खत्म करते हैं, उसी तरह सिर्फ सनातन धर्म का विरोध करना ही काफी नहीं है। इसे समाज से पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।”

Read more: तमिलनाडु चुनाव में विजय की हार की अफवाह, फैन ने किया आत्मह’त्या का प्रयास

उदयनिधि स्टालिन के इस बयान पर पूरे देश में तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया आई, उन पर मुकदमे भी दर्ज हुए, लेकिन उदयनिधि ने नवंबर 2023 में फिर कहा, “मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैं अपने बयान के संबंध में कानूनी परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं। मैंने जो कहा वह सही था और मैं इसका कानूनी तौर पर सामना करूंगा। मैं अपना बयान नहीं बदलूंगा।” ऐसे में तमिलनाडु की जनता ने वोटिंग के जरिए बता दिया कि सनातन धर्म को लेकर स्टालिन की ये टिप्पणी उन्हें पसंद नहीं आई। वहां मतदाताओं ने डीएमके नेताओं की सनातन धर्म पर टिप्पणियों, मंदिर नियंत्रण और सांस्कृतिक नीतियों से नाराजगी जताई। डीएमके पर यह भी आरोप लगता रहा है कि वह हिंदू धार्मिक और चैरिटेबल एंडोमेंट्स विभाग के माध्यम से मंदिरों के प्रबंधन और उत्सवों में बाधाएं डालकर हिंदुओं के धार्मिक मामले में दखल देते रहे हैं, इससे भी वहां की जनता नाराज दिखी।

रजनीकांत-कमल हासन फेल, विजय ने 10 साल की तैयारी से मारी बाजी

वहीं, थलपति विजय की टीवीके ने तमिलनाडु के मतदाताओं के बीच तमिल गौरव के साथ भ्रष्टाचार, युवा बेरोजगारी और बदलाव का नारा दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि शहरी क्षेत्रों, युवा और मध्य वर्ग के वोट विजय की पार्टी के हिस्से में गए। 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके ने राज्य की सत्ता पर 25 साल बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन किया था। लेकिन, हिंदी और सनातन का विरोध उनकी इस जीत के जादू को 2026 के चुनाव में कायम नहीं रख पाया।

Read more: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे LIVE: असम में BJP की हैट्रिक, बंगाल में ममता की सांसें अटकी

विजय की राजनीति का स्टाइल भी तमिलनाडु में इस बार अन्य से अलग नजर आया। उन्होंने कमल हासन जैसी ‘इंटलेक्चुअल’ राजनीति नहीं की और न ही चिरंजीवी की तरह बीच में हिम्मत हारी। उन्होंने एमजीआर के ‘मास अपील’ वाले फॉर्मूले पर काम किया और राज्य के युवा मतदाताओं के बीच अपनी ‘थलपति’ वाली इमेज को ‘रक्षक’ की तरह पेश किया। यह वही तमिलनाडु है जहां कमल हासन और विजयकांत जैसे फिल्मी सितारे दो ध्रुवीय राजनीति के बीच पिस गए, वहीं विजय ने इस बार यहां ऐसी सेंध लगाई है कि वो राज्य के नए पावर सेंटर बनकर उभरे। द्रमुक और अन्नाद्रमुक के अभेद्य कब्जे वाले तिलिस्म को भेदने का सपना रजनीकांत और कमल हासन जैसे सिनेमाई दिग्गज भी देखते थे। लेकिन, तमिलनाडु की जनता ने व्यवस्था बदलने वाला अपना असली ‘थलपति’ विजय को माना।

2017 में रजनीकांत ने यहां राजनीति में आने का ऐलान किया, लेकिन सालों तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अंततः स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उन्होंने कदम पीछे खींच लिए। कमल हासन ने 2018 में ‘मक्कल निधि मय्यम’ पार्टी बनाई। लेकिन उनकी राजनीति और भाषण आम जनता की समझ से परे थे। उनके पास जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भारी कमी थी, जिसके कारण वे कोई बड़ा चुनावी प्रभाव नहीं छोड़ पाए। विजय ने रजनीकांत और कमल हासन की इन्हीं गलतियों से सीखा। उन्होंने रातों-रात राजनीति में छलांग लगाने के बजाय सालों तक एक मजबूत पिच तैयार की।

Read more: ‘थलापति’ विजय ने DMK-AIADMK को पछाड़ा, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

विजय ने अपने फैन क्लब ‘विजय मक्कल इयक्कम’ को पिछले 10 सालों से रक्तदान, मुफ्त भोजन वितरण, और आपदा राहत जैसे सामाजिक कार्यों में लगा रखा था। ऐसे में जब उन्होंने पार्टी बनाई तो उन्हें कैडर खोजना नहीं पड़ा। विजय ने यहां अपना पूरा फोकस ‘पहली बार के मतदाता’ और युवाओं पर रखा। दूसरी तरफ तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव की एक सुगबुगाहट लंबे समय से चली आ रही थी। जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके कमजोर हुई और डीएमके के खिलाफ जनता के मन में गुस्सा पनप रहा था। ऐसे में वहां लोगों को एक मजबूत, युवा और भरोसेमंद ‘तीसरे विकल्प’ की तलाश थी, जिसे विजय ने भर दिया। तमिलनाडु में करीब 50 साल पहले एमजी रामचंद्रन ने अपनी नई पार्टी के साथ पहले ही चुनाव में यही कमाल किया था जब उन्होंने वहां पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन किया था। आज विजय ने उसी स्क्रीन-टू-पॉलिटिक्स वाली विरासत को फिर से संभाल लिया है।

Read more: पश्चिम बंगाल चुनाव में ‘हृदय माछे काबा’ पर भारी पड़ा ‘जय मां काली’, जानें वजह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, हिंदी भाषी वोटर बने ‘गेम चेंजर’

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव में ‘हृदय माछे काबा’ पर भारी पड़ा ‘जय मां काली’, जानें वजह

May 4, 2026

‘थलापति’ विजय ने DMK-AIADMK को पछाड़ा, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

May 4, 2026

RECENT ADDA.

हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, हिंदी भाषी वोटर बने ‘गेम चेंजर’

May 4, 2026

सनातन अपमान और हिंदी विरोध: स्टालिन-उदयनिधि की ‘डूबी’ नैया, ‘थलपति’ विजय का राज

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव में ‘हृदय माछे काबा’ पर भारी पड़ा ‘जय मां काली’, जानें वजह

May 4, 2026

होर्मुज पर ईरान अड़ा, निकजाद बोले- ‘पीछे नहीं हटेंगे, ट्रंप की योजना होगी फेल’

May 4, 2026

‘थलापति’ विजय ने DMK-AIADMK को पछाड़ा, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

May 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.