Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»होर्मुज पर ईरान अड़ा, निकजाद बोले- ‘पीछे नहीं हटेंगे, ट्रंप की योजना होगी फेल’
World

होर्मुज पर ईरान अड़ा, निकजाद बोले- ‘पीछे नहीं हटेंगे, ट्रंप की योजना होगी फेल’

ईरान ने अमेरिका की 9 सूत्रीय योजना का 14 सूत्रीय प्रस्ताव से जवाब दिया, 30 दिन में गतिरोध सुलझाने और युद्ध समाप्त करने का आह्वान। होर्मुज पर ईरान अड़ा, ट्रंप की नाकेबंदी योजना को बताया विफल।
एडिटरBy एडिटरMay 4, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Dubai, (UAE): ईरान ने अमेरिका को भेजे नवीनतम प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच गतिरोध के लिए जिम्मेदार मुद्दों को 30 दिनों के अंदर सुलझाने का आह्वान किया है। उसने कहा कि इसका उद्देश्य युद्धविराम को बढ़ाने के बजाय युद्ध को समाप्त करना है। ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के एक नए प्रस्ताव पर मंथन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने ईरान के साथ कोई समझौता होने की संभावना पर शक भी जताया।

Read more: ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’: होर्मुज बनेगा हथियार, ईरान को घुटनों पर लाने की बड़ी तैयारी

अमेरिका की 9 सूत्रीय योजना का ईरान ने दिया 14 सूत्रीय जवाब, 30 दिन में समाधान का आह्वान

रिपोर्ट के मुताबिक खाड़ी देश की ओर से भेजे गए 14 सूत्रीय प्रस्ताव में युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के बजाय युद्ध को समाप्त करने का आह्वान किया गया है। अमेरिका की नौ सूत्रीय योजना के जवाब में दिए गए इस प्रस्ताव में अमेरिका से ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने, नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने, क्षेत्र से सेना वापस बुलाने और लेबनान में इजराइल के सैन्य अभियानों समेत सभी प्रकार की शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थ के जरिये अपना जवाब भेजा है। पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच पहली सीधी वार्ता की मेजबानी कर चुका है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को ओमान के अपने समकक्ष बदर अल बुसैदी से बात की, जिन्होंने लड़ाई के नवीनतम दौर से पहले अमेरिका-ईरान वार्ता में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई थी।

होर्मुज पर ईरान अड़ा, निकजाद बोले- ‘पीछे नहीं हटेंगे, युद्ध-पूर्व की स्थिति में नहीं लौटेंगे’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज को फिर से खोलने की एक नई योजना पेश की है, जहां से दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा आमतौर पर गुजरता है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष अली निकजाद ने रविवार को कहा कि ईरान ‘होर्मुज पर अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा और युद्ध-पूर्व की स्थिति में वापस नहीं लौटेगा।’ उन्होंने कहा कि होर्मुज इस्लामिक गणराज्य ईरान का है। निकजाद ने कहा कि देश युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुए व्यवसायों और संपत्ति की भरपाई के लिए काम कर रहा है, और ट्रंप की नाकेबंदी योजना निश्चित रूप से विफल होगी। नॉर्वे की नोबेल समिति ने ईरान से आग्रह किया कि जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को उनकी बिगड़ती सेहत के मद्देनजर तत्काल तेहरान में चिकित्सा उपचार के लिए स्थानांतरित किया जाए।

Read more: ईरान के 40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिका का चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ईरान के 40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिका का चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान

May 4, 2026

ट्रंप की वजह से अमेरिकी ‘भागे’ कनाडा! नागरिकता कानून में बदलाव से मची होड़

May 4, 2026

ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’: होर्मुज बनेगा हथियार, ईरान को घुटनों पर लाने की बड़ी तैयारी

April 30, 2026

RECENT ADDA.

होर्मुज पर ईरान अड़ा, निकजाद बोले- ‘पीछे नहीं हटेंगे, ट्रंप की योजना होगी फेल’

May 4, 2026

‘थलापति’ विजय ने DMK-AIADMK को पछाड़ा, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

May 4, 2026

जबलपुर क्रूज हादसे का असर: रांची में बोटिंग में लाइफ जैकेट पहनना हुआ अनिवार्य

May 4, 2026

ईरान के 40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिका का चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान

May 4, 2026

ट्रंप की वजह से अमेरिकी ‘भागे’ कनाडा! नागरिकता कानून में बदलाव से मची होड़

May 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.